Home अन्य खेल लियोनेल मैसी ने रचा नया इतिहास छठा यूरोपियन गोल्डन शू अवॉर्ड जीता।

लियोनेल मैसी ने रचा नया इतिहास छठा यूरोपियन गोल्डन शू अवॉर्ड जीता।

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

बार्सिलोना। बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मैसी ने इतिहास रचते हुुई मैसी की छठा यूरोपियन गोल्डन शू अवॉर्ड जीता।।मैसी ने यूरोप की शीर्ष लीग में इस साल सबसे ज्यादा 36 गोल दागते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 34 मैचों में यह कमाल किया।

उन्हें पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के किलियन एम्बापे से चुनौती मिली, जिन्होंने 33 गोल दागे।मैसी ने लगातार तीसरे साल यह अवॉर्ड जीता और वे यह कमाल करने वाले पहले खिलाड़ी बने। लगातार 11वीं बार ऐसा मौका आया जब इस अवॉर्ड का विजेता स्पेनिश ला लीगा से आया। वैसे 2014 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लुईस सुआरेज संयुक्त विजेता बने थे।

2007-08 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले ऐसे गैर स्पेनिश खिलाड़ी थे जिन्होंने 31 गोल दागते हुए यह यूरोपियन गोल्डन शू अवॉर्ड हासिल किया था। रोनाल्डो चार बार इस खिताब को हासिल कर चुके हैं।

Related Articles

error: Content is protected !!