Home बिहार क्रिकेट न्यूज़ बेगूसराय के क्रिकेटरों ने धोनी का 38 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया,

बेगूसराय के क्रिकेटरों ने धोनी का 38 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया,

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

बेगूसराय।। बेगूसराय जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों व क्रिकेट प्रेमी ने आज बेगूसराय शहर के गांधी स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 38 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया!

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत में पुरुष के रूप में स्थापित हुए है लंबे अरसे से क्रिकेट में भारत को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के साथ साथ कई ऐसे क्रिकेटर को भी आगे बढ़ाने में भूमिका निभाया है महेंद्र सिंह धोनी पर आज तक इतनी लंबी कैरियर में एक भी आरोप नहीं लगना अपने आप में महेंद्र सिंह धोनी एक अनुशासन के साथ-साथ एक अच्छे खिलाड़ी को परिभाषित करता हैं।।

धोनी के जन्म दिन पर केक काटते हुए मृत्युंजय कुमार वीरेश

महेंद्र सिंह धोनी एक गरीब परिवार में जन्म लिए कई लंबे समय तक बिहार में भी क्रिकेट खेलने का अपना कैरियर की शुरुआत बिहार से किया आज विश्व स्तर पर क्रिकेट जगत में भीष्म पितामह के रूप में जाने जाते हैं इस अवसर पर प्रेम रंजन पाठक और खिलाड़ी प्रतिनिधि रणवीर कुमार ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी अपने बलबूते कई मैच भारत को जिताने में अहम योगदान किए हैं महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी ने भारत को क्रिकेट में एक नई ऊंचाई दी है ।।

इस अवसर पर दिलजीत कुमार पुष्पेश गर्ग नवनीत कुमार विक्की कुमार आदित्य कुमार मुकेश पप्पू रंजीत पासवान मोहम्मद शकील मोहम्मद सोहेल सुधीर गुप्ता दीपक देवस जीतू कुमार अतुल कुमार मोहम्मद दानिश मोहम्मद रियाज निक्कू कुमार आनंद कुमार धीरज कुमार प्रशांत कुमार टिंकू राहुल कुमार सहित कई क्रिकेट खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमी ने केक काटकर महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन मनाय।

Related Articles

error: Content is protected !!