Khelbihar.com
लंदन. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम की घोषणा कर दी। इसमें फाइनल खेलने वाले 6 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन को टीम का कप्तान बनाया गया है। भारत के सिर्फ 2 खिलाड़ी रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को एकादश में जगह दी गई। रोहित ने इस वर्ल्ड कप में 9 पारियों में 648 रन बनाए थे। वहीं, बुमराह ने 9 मैच में 18 विकेट लिए थे।
5 सदस्यीय चयन समिति ने चुनी टीम जो इस प्रकार है
पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर इयान बिशप, इयान स्मिथ और ईशा गुहा ने इस टीम का चयन किया। चयन समिति में इन तीनों के अलावा क्रिकेट लेखक लॉरेंस बूथ भी शामिल थे। आईसीसी के जनरल मैनेजर ज्योफ एलार्डिस इस समिति के पांचवें सदस्य और संयोजक थे।
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम
खिलाड़ी | देश | प्रदर्शन |
जेसन रॉय | इंग्लैंड | 443 रन |
रोहित शर्मा | भारत | 648 रन |
केन विलियम्सन (कप्तान) | न्यूजीलैंड | 578 रन |
जो रूट | इंग्लैंड | 556 रन |
शाकिब अल हसन | बांग्लादेश | 606 रन, 11 विकेट |
बेन स्टोक्स | इंग्लैंड | 465 रन, 7 विकेट |
एलेक्स केरी (विकेटकीपर) | ऑस्ट्रेलिया | 375 रन, 20 शिकार |
मिशेल स्टार्क | ऑस्ट्रेलिया | 27 विकेट |
जोफ्रा आर्चर | इंग्लैंड | 20 विकेट |
लॉकी फर्गुसन | न्यूजीलैंड | 21 विकेट |
जसप्रीत बुमराह | भारत | 18 विकेट |
ट्रेंट बोल्ट (12वें खिलाड़ी | न्यूजीलैंड | 17 विकेट |