Home Bihar Sports जूनियर राज्य स्तरीय पुरुष महिला कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ औरंगाबाद में

जूनियर राज्य स्तरीय पुरुष महिला कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ औरंगाबाद में

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

Patna: राज्य स्तरीय  जूनियर कुश्ती  प्रतियोगिता का शानदार आगाज आज  औरंगाबाद में 2 दिनों तक आयोजित जूनियर राज्य स्तरीय पुरुष महिला  कुश्ती प्रतियोगिता  का  शुभारंभ माननीय सांसद औरंगाबाद  श्री सुशील कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी औरंगाबाद श्री सौरभ जोरवाल ,पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद श्री दीपक वनवास, सदर एसडीएम औरंगाबाद डॉ प्रदीप कुमार ,एसडीपीओ  अनूप कुमार ,  रेड क्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह ,एवं बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

इस प्रतियोगिता में  राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 228 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया बता दे कि औरंगाबाद जिला कुश्ती संघ को जिला पदाधिकारी के तरफ से कुश्ती खेल के बढ़ावा हेतु जिला कुश्ती संघ को नया मैट उपलब्ध कराई गई एवं इस प्रतियोगिता में सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा इससे पहले सभी अतिथियों का स्वागत औरंगाबाद जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला कुश्ती संघ के सचिव उदय तिवारी ने किया कुश्ती खेल की परंपरा के अनुसार सभी अतिथियों का पगड़ी बांधकर   एवं प्रतीक चिन्ह एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया .

इस इस अवसर पर  जिला कुश्ती संघ औरंगाबाद के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता कार्यकारिणी अध्यक्ष जिला कुश्ती संघ औरंगाबाद कामदेव सिंह उपाध्यक्ष प्रमोद भगत  मीडिया प्रभारी मोहम्मद जावेद राजा संरक्षक संजय कुमार सिंह  सभी जिला कुश्ती संघ औरंगाबाद इत्यादि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड के पलामू जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष  अमरनाथ सिंह उर्फ कान्हा सिंह  विशेष रूप से उपस्थित थे ,प्रतियोगिता में  मुख निर्णायक की भूमिका अजय यादव विवेक भारद्वाज  विजय कुमार  अभिलाषा कुमारी  प्रियांश कुमार  ने की .

वही आज पहले दिन  ग्रीको रोमन एवं महिला कुश्ती की प्रतियोगिता आयोजित की गई  जिसके परिणाम इस प्रकार है  greco-roman 55kg 50 स्वर्ण पदक नीरज कुमार  कैमूर,  रजत पदक  धीरज कुमार बेगूसराय , कांस्य पदक  निर्मल कुमार सहरसा ,60 केजी में  स्वर्ण पदक रोहित कुमार भोजपुर ,रजत पदक दिलीप कुमार मुजफ्फरपुर ,कांस्य पदक गोविंद कुमार  कैमूर ,63 केजी  अभिषेक कुमार पटना, रजत पदक रूद्र प्रताप सिंह कैमूर, कांस्य पदक शशि शंकर भोजपुर ,67 केजी स्वर्ण पदक मोती कुमार यादव बेगूसराय , रजत पदक मोती यादव कैमूर ,कांस्य पदक  गुलशन कुमार खगरिया ,72 केजी में  स्वर्ण पदक शेर पाल यादव सुपौल, रजत पदक सनी रॉय मुंगेर, कांस्य पदक  राज सिंह कैमूर ,77 केजी में  स्वर्ण पदक विकास कुमार चौबे बक्सर ,रजत पदक मनीष कुमार भोजपुर, कांस्य पदक अमित कुमार सिंह  कैमूर,

82 केजी स्वर्ण पदक राजेश कुमार सीतामढ़ी, रजत पदक सोनू कुमार बक्सर कांस्य पदक  पंकज कुमार बेगूसराय ,87केजी स्वर्ण पदक अमन श्री पटना, रजत पदक अमन कुमार वैशाली ,कांस्य पदक सौरभ कुमार मधेपुरा,97 केजी में स्वर्ण पदक संदीप कुमार पाठक गया रजत पदक शुभम कुमार औरंगाबाद ,  कांस्य पदक  अमजद आलम मोतिहारी ,महिला वर्ग में 50 केजी में स्वर्ण पदक रश्मि कुमारी पटना रजत पदक  पूजा कुमारी सहरसा  कांस्य पदक निक्की कुमारी गोपालगंज 53 केजी में  स्वर्ण पदक पूनम यादव कैमूर रजत पदक  रूपम कुमारी गया,55  केजी में अनु गुप्ता स्वर्ण पदक रजत पदक दीप्ति कुमारी  सहरसा  कांस्य पदक  निधि कुमारी खगरिया ,

57केजी स्वर्ण पदक छाया कुमारी मोतिहारी  रजत पदक सपना कुमारी पटना कांस्य पदक पदक  निधि कुमारी  बेगूसराय ,59  केजी में स्वर्ण पदक अर्चना कुमारी गया ,रजत पदक सिद्धि कुमारी  अलवर  ,कांस्य पदक  नेहा कुमारी  औरंगाबाद ,62 स्वर्ण पदक पीतम कुमारी  सहरसा ,रजत पदक अर्चना कुमारी  बेगूसराय , कांस्य पदक  सोनी कुमारी शेखपुरा , अभी तक के परिणाम कल फ्रीस्टाइल की खुशियां खेली जाएगी इस बात की जानकारी  बिहार कुश्ती संघ के  कार्यालय सचिव विजय कुमार नि दी

Related Articles

error: Content is protected !!