Home राष्ट्रीय रोहित ने किया खुलासा दोहरे शतक लगाने पर क्यों रोने लगी थी पत्नी?

रोहित ने किया खुलासा दोहरे शतक लगाने पर क्यों रोने लगी थी पत्नी?

by Khelbihar.com

खेलबिहार

मुंबई: रोहित शर्मा का वह दोहरा शतक तो आपको याद ही होगा, जब उनकी पत्नी दर्शक दीर्धा में बैठ कर रो रही थी। उस वक्त हर कोई यही सोच रहा था कि आखिरकार रोहित शर्मा की पत्नी रितिका की आंखें क्यों छलक गई? लगभग 30 महीने बाद रोहित शर्मा ने उस राज पर से पर्दा उठाया है। रितिका की रोने की वजह क्या थी, अब इसका खुलासा खुद रोहित शर्मा ने किया है।

रोहित शर्मा ने ‘ओपन नेट्स विद मयंक’ शो के दौरान अपने तीसरे दोहरे शतक से जुड़ी अनछुई बातें बताई। मयंक अग्रवाल से बात करते हुए रोहित ने उस राज से भी पर्दा उठा दिया, जिसका इंतजार फैन 30 महीने से कर रहे थे। दरअसल, 13 दिसंबर 2017 में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 153 गेंदों पर 208 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

मयंक अग्रवाल ने पूछा कि उस दिन आपकी पत्नी दर्शक दीर्धा में क्यों रोने लगीं? इस सवाल के जवाब में रोहित शर्मा ने कहा कि जब मैंने डबल सेंचुरी लगाया तो मेरी पत्नी भवुक हो गई। उन्होंने बताया कि उस दिन हमारी शादी की सालगिरह थी। उन्होंने बताया कि 196 के स्कोर पर जब मुझे डाइव लगाना पड़ा तो रितिका को लगा कि मैं चोटिल हो गया, इस वजह से वह भावुक हो गई।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने उस पारी में 153 गेंदों में 208 रन बनाए थे, जिसमें 13 चौके और 12 छक्के शामिल थे। रोहित शर्मा की इस पारी की बदौतल टीम इंडिया ने 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान 392 का स्कोर खड़ा किया था। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 141 रन से हराकर इस मैच को अपने नाम किय़ा था।

Related Articles

error: Content is protected !!