Home राष्ट्रीय संजीता चानू के अर्जुन अवार्ड का मिलने का रास्ता साफ़,डोपिंग में आया था नाम

संजीता चानू के अर्जुन अवार्ड का मिलने का रास्ता साफ़,डोपिंग में आया था नाम

by Khelbihar.com

खेलबिहार

दिल्ली 11 जून: डोपिंग के दाग से मुक्त किए जाने के बाद संजीता चानू के अर्जुन अवार्ड का रास्ता साफ हो गया है। दो साल से संजीता को अर्जुन अवार्ड दिए जाने का फैसला सील बंद लिफाफे में कैद है। भारतीय वेटलिफ्टिंग संघ ने खेल मंत्रालय को पत्र लिखकर संजीता को अर्जुन अवार्ड देने के लिए कहा है।

मंत्रालय ने भी सील बंद लिफाफा खोलने का फैसला कर लिया है। कुछ ही दिनों के अंदर मंत्रालय संजीता को अर्जुन अवार्ड दिए जाने की घोषणा कर देगा।

साल 2018 में संजीता ने अर्जुन अवार्ड नहीं दिए जाने पर अदालत की शरण ले ली थी। अभी उनका केस अदालत में लंबित पड़ा था। तभी उनके डोप में आने की खबर आ गई। अदालत ने खेल मंत्रालय को आदेश दिए थे कि संजीता का नाम अवार्ड के लिए कमेटी का समक्ष रखा जाए।

अदालत ने कमेटी के फैसले को संजीता के डोपिंग पर फैसले के आने तक सील बंद लिफाफे में रखने को कहा। उसने मंत्रालय को निर्देश दिए कि यह लिफाफा तब खोला जाए जब संजीता डोपिंग के आरोप से मुक्त हो जाए। इस बीच कमेटी ने भी संजीता को डोपिंग के आरोपों से मुक्त होने पर अर्जुन अवार्ड दिए जाने का फैसला लिया। फेडरेशन ने इसी लिफाफे का हवाला देकर संजीता को अवार्ड देने को कहा है।
कैंप में शामिल होने का न्योता


फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल सहदेव यादव का कहना है कि वह पहले भी संजीता को कैंप में शामिल होने के लिए कह चुके हैं, लेकिन वह नहीं आईं। उनमें तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन बनने की क्षमता है। वह कभी भी कैंप में शामिल हो सकती हैं।

Related Articles

error: Content is protected !!