Home Bihar Sports बाँका में एकदिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,बाँका एकादश चैंपियन।

बाँका में एकदिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,बाँका एकादश चैंपियन।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

✍️ के.पी.चौहान(रिपोर्टर बाँका)

बाँका 2 अक्टूबर: आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन पर स्थानीय एस एस बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में जिला खेल संघ के तत्वावधान में एकदिवसीय वाॅली वाॅल मैच का भव्य आयोजन हुआ।

मैच का उदघाटन बाँका नगर परिषद के उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने फीता काट कर किया ।इसके पहले उपाध्यक्ष श्री सिंह के अलावा खेल संघ के अध्यक्ष संजय कुमार झा, क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, शिव नारायण झा सहित अन्य आगन्तुकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया।


तत्पश्चात भागलपुर महिला वाॅली वाॅल एकादश और बाँका महिला वाॅली वाॅल एकादश के बीच मैच खेला गया। जिसमें बाँका एकादश की टीम ने दो लगातार सेटों में भागलपुर महिला एकादश टीम को पराजित कर शील्ड पर कब्जा किया।


दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बाँका नगर परिषद के उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पारितोषिक देकर पुरस्कृत किया। वहीं मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार प्रो.विश्वजीत कुमार सिंह दिया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, चन्दन कुमार, राजकिशोर सिंह, बाबुलाल यादव, सुवोद कुमार झा, चन्दन चौधरी, राजकिशोर पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

error: Content is protected !!