कटिहार 9 फरवरी: विवेक गुप्ता की घातक गेंदबाज़ी के बावजूद न्यू इंडिया क्लब ने अपना विजई अभियान जारी रखा स्वर्गीय रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन-ए-सत्र 2020-21 में आज का मैच न्यू इंडिया क्लब बनाम एलाइंस क्रिकेट अकादेमी के बिच खेला गया।
न्यू इंडिया के कप्तान अमित यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने निर्णय लिया। निर्धारित 40 ओवर के खेल में न्यू इंडिया 34 ओवर में 200 रनो पर ऑल आउट हो गयी! उनके स्टार बल्लेबाज़ दिलीप यादव ने बेहतरीन 54 रन बनाये उसके अलावा दिगम्बर यादव 33 अमित यादव 21 और साहिल ने 17 रन बनाये। जबकी एलाइंस के विवेक गुप्ता ने खतरनाक गेंदबाज़ी करते हुए 32/6 विकेट चटकाए आशीष नायक ने 33/2 और ऋतिक सिंह ने 28/1 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एलाइंस अकादेमी ने 37 ओवर में 181रन ही बना पायी जिसमे शुभम सिंह ने 38 आलम हक़ ने 31 और आशीष नायक ने 34 रनो का महत्वपूर्ण योगदान किया परन्तु वो 19 रन से पीछे रह गए !
न्यू इंडिया के कप्तान अमित यादव ने 30/3 अजय यादव ने 28/2 जबकी दिगम्बर अमजद और सोनू ने 1-1 विकेट लेकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आज के मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार एलाइंस अकादेमी के विवेक गुप्ता को उनके शानदार गेंदबाज़ी के लिए दिया गया। निर्णायक की भूमिका आज नसीम अखतर और सुमाभो घोष टॉमपी ने निभाई जबकी स्कोरिंग साहिल रज़ा ने की !कल आराम का दिन घोषित किया गया है ये जानकारी जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने दी।