Home Bihar बिहार अंडर-19 पुरुष टीम ने प्रैक्टिस सेशन में बहाया पसीना

बिहार अंडर-19 पुरुष टीम ने प्रैक्टिस सेशन में बहाया पसीना

by Khelbihar.com

चंडीगढ़ 26 सितंबर: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया(BCCI) द्वारा आयोजित होने वाले घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2021-22 के वीनू मांकड़ अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाले बिहार अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों ने आज रविवार को चंडीगढ़ के स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस किया।

आज सुबह 8:30 बजे से टीम का प्रैक्टिस सेशन शुरू हुआ था प्रैक्टिस सेशन के दौरान खिलाड़ियों ने फिजिकल फिटनेस, कैच प्रैक्टिस, नेट प्रैक्टिस समेत अन्य चीजों किये।

बिहार पुरुष टीम हेड कोच प्रमोद कुमार, सहायक कोच राजेश दूबे, ट्रेनर सुमित कुमार और फीजियो सौरभ कुमार की देख-रेख में खिलाड़ियों ने आज पहला प्रैक्टिस सेशन किया।बिहार अंडर-19 टीम के मुकाबले 28 सितंबर से शुरू होंगे। बिहार का पहला मुकाबला 28 सितंबर को आंध्रप्रदेश के खिलाफ है।

बिहार के मुकाबले

28 सितंबर: बिहार बनाम आंध्रप्रदेश
29 सितंबर: बिहार बनाम ओड़िशा
, 1 अक्टूबर: बिहार बनाम उत्तरप्रदेश
, 2 अक्टूबर: बिहार बनाम दिल्ली
, 4 अक्टूबर: छत्तीसगढ़ बनाम बिहार

Related Articles

error: Content is protected !!