Home Bihar बीसीए चुनाव के नामांकन के बाद प्रतियाशियों की लिस्ट जारी, एक पद छोड़ सभी चुने जायेगे निर्विरोध

बीसीए चुनाव के नामांकन के बाद प्रतियाशियों की लिस्ट जारी, एक पद छोड़ सभी चुने जायेगे निर्विरोध

by Khelbihar.com

पटना : बिहार क्रिकेट संघ का चुनाव 25 सितंबर को होने वाला है। जिसके लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि थी। नामांकन के बाद बिहार क्रिकेट संघ के चुनाव अधिकारी ने उन प्रतियाशियों के नामो की घोषणा कर दिया है जिन्होंने चुनाव में अपना नामांकन किया है।

बीसीए के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने अध्यक्ष पद के लिए दो सीटों पर नामांकन किया है जबकि अध्यक्ष पद पर अमरनाथ दुबे और हेमा कुमारी सिन्हा ने भी नामांकन किया है। सचिव पद पर अमित कुमार,संयुक्त सचिव प्रिया कुमारी,उपाध्यक्ष पद पर दिलीप सिंह(निवर्तमान उपध्यक्ष),कोषाध्यक्ष पद पर आशुतोष नंदन सिंह(निवर्तमान), ओम प्रकाश जायसवाल(काऊंसलर) पद पर चुनाव लड़ेंगे।

इससे तो स्पष्ट है की बिहार क्रिकेट संघ का चुनाव लगभग सभी पदों पर निर्विरोध होने वाला है। एक बार फिर पिछले कार्यकरणी से अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष,होंगे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था और इस लिस्ट के बाद साफ भी दिख रहा है। वही अध्यक्ष पद को छोड़ कोई अन्य पद पर एक से अधिक व्यक्तियों ने नामांकन नहीं किया है।

चुनाव अब एक सिर्फ प्रक्रिया मात्र रह गया है बाकि प्रतियाशी तो अभी से ही जश्न मन रहे होंगे। हालांकि स्क्रूटिनी के बाद यह लिस्ट और पूरी साफ हो जाएगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की। अध्यक्ष पद पर हेमा कुमारी सिन्हा का नामांकन रद्द हो जायेगा।

Related Articles

error: Content is protected !!