Home Bihar बीसीए चुनाव मे अध्यक्ष पद हेमा सिन्हा ने किया नामांकन,वर्तमान अध्यक्ष बना रहे दबाब-सूत्र

बीसीए चुनाव मे अध्यक्ष पद हेमा सिन्हा ने किया नामांकन,वर्तमान अध्यक्ष बना रहे दबाब-सूत्र

by Khelbihar.com

पटना : बिहार क्रिकेट संघ का चुनाव 25 सितंबर को होना है जिसके लिए चुनाव अधिकारी ने वोटर लिस्ट जारी कर दिया है और अभी-अभी सूत्रों से खबर मिली है की चुनाव के लिए शाम 4 बजे तक 7 लोगो ने अपना नामांकन भर दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 3 लोगो ने नामांकन भरा है जिसमे निवर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, सारण से अध्यक्ष के ससूर अमरनाथ दुबे, नालंदा से हेमा कुमारी सिन्हा ने अपना नामांकन किया है।

सूत्रों से मील रही जानकारी के अनुसार हेमा कुमारी सिन्हा के प्रस्ताबक मधेपुरा के राजीव शर्मा पर निवर्तमान अध्यक्ष के द्वारा या उनके लोगो द्वारा दबाब बनाया जा रहा है। और नाम वापस लेने या किसी भी तरह नामांकन रद करने की होर है।

गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम तक 4 बजे तक 7 लोगो ने नामांकन किया है। हालांकि वह 7 लोग कौन -कौन है और किस पद पर नामांकन किये है इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

 

Related Articles

error: Content is protected !!