Home झारखण्डJHARKHAND झारखण्ड इंटर डिस्टिक अंडर -16 में देवघर विजयी

झारखण्ड इंटर डिस्टिक अंडर -16 में देवघर विजयी

by Khelbihar.com

देवघर :आज दिनांक 16 अप्रैल से झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित इंटर डिस्टिक अंडर -16 टूर्नामेंट का ग्रुप E का मैच का शुभारंभ देवघर के स्थानीय के के एन स्टेडियम में देवघर बनाम जमशेदपुर के बीच खेला गया।

ग्रुप E में देवघर,जमशेदपुर, साहिबगंज और खूंटी की टीम है।आज के खेले गए मैच में देवघर ने जमशेदपुर को 43 रनों से हरा दिया।टॉस जीतकर देवघर के कप्तान एमडी जुनैद ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए देवघर की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के गेम में 47 ओवर 1 गेंद में सभी विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी।

देवघर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रतीक कुमार ने 45 गेंद खेलकर 1 छक्के 1 चौकों की मदद से 31 रन आर्यन राज ने 19 गेंद खेलकर 4 चौके एक छक्के की मदद से 30 रन ,सत्यम कुमार ने 47 गेंद खेलकर 1 चौकों की मदद से 30 रन बनाए।जमशेदपुर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य कुमार और मरनुरी विजय ने 3 – 3 विकेट लिया और सूरजपाल ने दो विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमशेदपुर की पूरी टीम 27 ओवर 4 गेंद में सभी विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी।जमशेदपुर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आशीष पूर्ति ने 51 गेंद खेलकर 7 चौकों की मदद से 39 रन अमित कुमार ने 40 गेंद खेलकर 4 चौके एक छक्के की मदद से 36 रन कप्तान एन आदित्य राज ने 21 गेंद खेलकर 6 चौके एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए।

देवघर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए देवघर के कप्तान एमडी जुनैद ने चार , यस सिन्हा ने तीन और भानु प्रताप सिंह ने 2 विकेट लिया।आज के मैच मैं शानदार प्रदर्शन करने वाले एमडी जुनैद को देवघर के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में झारखंड के शिक्षा पदाधिकारी बादल राज के द्वारा दिया गया।

आज के मैच में अंपायर की भूमिका में जेएससीए द्वारा भेजे गए ओ पी राय और मनोरंजन कांजीलाल जबकि स्कोरर की भूमिका में अमित कुमार तिवारी थे।टीआरडीओ के रूप में सुब्रतो घोष थे जबकि लाइजनिंग अवसर के रूप में अजय कुमार थे।मैच में देवघर क्रिकेट एसोसिएशन के सभी सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

error: Content is protected !!