Home Bihar बीसीए अंतर जोनल अंडर-19 (पुरुष ) वर्ग के लिए नॉर्थ जोन व ईस्ट जोन की टीम घोषित।

बीसीए अंतर जोनल अंडर-19 (पुरुष ) वर्ग के लिए नॉर्थ जोन व ईस्ट जोन की टीम घोषित।

by Khelbihar.com

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन(सचिव गुट )के तत्वाधान में मई महीने में आयोजित होने वाली घरेलू टूर्नामेंट अंतर जोनल अंडर-19 पुरुष वर्ग के लिए हुई सिलेक्शन ट्रायल के बाद आज नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन की टीम की घोषणा कर दी गई।

बीसीए सचिव अमित कुमार ने टीम कि घोषणा करते हुए बताया कि सभी जोनल टीम में 15 मुख्य खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जबकि किसी भी परिस्थिति में 15 सदस्यीय मुख्य टीम में शामिल खिलाड़ी अनफिट होते हैं तो इनका स्थान लेने के लिए सभी जोनल टीम में 4 – 4 सुरक्षित खिलाड़ियों को रखा गया है।

आज अंतर जोनल अंडर-19 पुरुष आयु वर्ग की टीम में शामिल नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन की टीम जारी कि जा रही है। जिसमें नॉर्थ जोन टीम कि कमान बेगूसराय के खिलाड़ी युवराज कुमार के हाथों में सौंपी गई है जबकि समस्तीपुर के खिलाड़ी यश राज को टीम का उप-कप्तान बनाया गया।वहीं ईस्ट जोन टीम की कमान भागलपुर के खिलाड़ी पीयूष गौर के हाथों में सौंपी गई है जबकि बांका के खिलाड़ी शिवम कुमार को टीम का उप-कप्तान बनाया गया ।

निम्नलिखित टीम में चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार :-

नॉर्थ जोन :- १.) युवराज कुमार ( कप्तान) बेगूसराय, २. यश राज (उपकप्तान) समस्तीपुर, ३. आलोक रंजन (विकेटकीपर), दरभंगा, ४. अमित कुमार, सहरसा, ५. तथागत आनंद, दरभंगा, ६. आदर्श कुमार, समस्तीपुर, ७. रजनीश कुमार समस्तीपुर (बाएं हाथ के बल्लेबाज), , ८. समीर सिंह, बेगूसराय ९. चिराग मिश्रा, दरभंगा १०. सुधांशु कुमार, बेगूसराय, ११. सुजल, (तेज गेंदबाज) सुपौल , १२. आयुष कुमार, समस्तीपुर, १३. अजिंक्या प्रेम, बेगूसराय, १४. विपुल कुमार, दरभंगा १५. कन्हैया कुमार, दरभंगा।
सुरक्षित खिलाड़ी :-
1. प्रशांत राज, दरभंगा, 2. अश्विनी राज, बेगूसराय, 3. मानस, समस्तीपुर 4. आदित्य कुमार, सहरसा ।

ईस्ट जोन :- १. पीयूष गौर (कप्तान) भागलपुर, २. शिवम कुमार (उप कप्तान) बांका, ३. सुयश कुमार झा (विकेटकीपर) भागलपुर, ४. अदनान अख्तर , पूर्णिया, ५. रंजन कुमार सिंह, खगड़िया, ६. अनुज कुमार, बांका, ७. विराज कुमार, भागलपुर, ८. साहिल कुमार, अररिया, ९. मोहम्मद जाहिद, भागलपुर, १०. मयंक कुमार, भागलपुर, ११. आयुष कुमार सिंह, भागलपुर, १२. आर्यन देव, खगड़िया, १३. निखिल चौरसिया, खगड़िया, १४. कुमार सानू, अररिया, १५. राज कपूर, बांका।

सुरक्षित खिलाड़ी :-
1. प्रशांत, अररिया, 2. गोयल भारती, बांका, 3. अभिषेक, खगड़िया, 4. विनीत चौधरी, बांका ।

उक्त टीम की घोषणा करते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल में कहा कि शेष जोनल टीम के साथ हीं साथ मैच स्थल व मैच शेड्यूल और आयोजन तिथि की भी घोषणा बहुत जल्द कर दी जाएगी।

Related Articles

error: Content is protected !!