महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीम का गठन सेलेक्शन ट्रायल के जरिए किया गया था। मैच मैट पर खेले जायेंगे। मैचों के संचालन के लिए कुल 35 तकनीकी पदाधिकारी लगाए गए हैं। सभी टीमें एक-दूसरे से मैच खेलेंगी। टॉप-4 सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर भारतीय खो-खो महासंघ सचिव एमएस त्यागी मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर सम्मानित अतिथि के रूप में संजय कुमार (एसएचओ, मसौढ़ी), संतोष कुमार (मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक, मसौढ़ी) मौजूद रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य फादर पैकियम बास्कर वी करेंगे।
नीरज कुमार पप्पू ने बताया कि प्रत्येक टीम में 15-15 प्लेयर रहेंगी। टीमों के नामाकरण 8 रंगों के नाम पर किया गया है। उन्होंने कहा कि मैच सुबह व शाम में खेले जायेंगे। शाम का मैच दुधिया रोशनी में होगा। सुबह में चार मैच जबकि शाम में तीन मैच खेले जायेंगे।
उन्होंने कहा कि यह लीग बिहार में बालिका/महिला खिलाड़ियों के खो-खो के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए कड़ी का काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस लीग में बिहार में महिला खो-खो के विकास में तेजी आयेगी। उन्होंने कहा कि इस लीग के जरिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा जिन्हें आने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम में प्राथमिकता दी जायेगी।
टीमों के नाम व प्लेयर्स लिस्ट इस प्रकार हैं-
येलो योद्धा : देवयानी कुमारी, आहूति कुमारी, श्यामा कुमारी, मुस्कान कुमारी सिंह, अक्षिता चौधरी, खुशी कुमारी सिंह, कौसन कुमारी, सु्प्रिया लता, सिद्धि चौधरी, कृतिका कुमारी, दर्शिता तेजल, रौशनी, याशी यशवी, प्रिया भारती, प्रियांशी।
रेड रेंजर्स : स्नेहा निधि, सुकन्या कुमारी, मुस्कान, कुमारी रुपाली, दीक्षा दियांशी, आशा कुमारी, फूलमणि कुमारी, निधि, आरना नीरज, सिमरन कुमारी, सलोनी कुमारी, पुष्पा, श्रेया दत्ता, शिप्रा झा, श्वेता भारती।
ग्रीन जायंट्स : शैली, नीतू, श्वाति, सायमा हरीन, पलक कुमारी सिंह, अंजलि कुमारी, रिया कुमारी, रागिनी कुमारी, भाव्या राज, निधि कुमारी, सृष्टि शर्मा, कविता, नीतू कुमारी, रिशिता कुमारी, रिचा रानी।
व्हाइट वारियर्स : काजल कुमारी, आयुषी कुमारी, शिवानी, रागिनी कुमारी, पलक प्रज्ञा, प्रियंका कुमारी, ममता कुमारी, अक्षया सिंह, शगुन कुमारी, निकिता माही, आकृति, खुशी कुमारी, साक्षी सुमन, तान्या कुमारी, याशिता।
ब्लू ब्लास्टर्स : शोभा कुमारी, मिलि बधी, एकता कुमारी, लक्ष्मी, अराध्या सिंह, बीणा कुमारी, सुनैना कुमारी, अलीजिया तलियान, प्रणी,साक्षी कुमारी, श्वेता, सौम्या कुमारी, रेणु कुमारी, पम्मी, आस्था।
पिंक पॉयनियर्स : मिलि कुमारी, श्रुति सिंह, पुष्पा कुमारी, अन्नू, रागिनी कुमारी, रोमा राय, उज्ज्वला गुप्ता, सलोनी कुमारी, क्रिया सिंह, खुशबू कुमारी, सृष्टि कुमारी, स्नेहा दत्ता, लक्ष्मी कुमारी,राजनंदनी भारती।
गोल्डन गर्ल्स : तनिषा प्रिया, अनन्या राज, सृष्टि कुमारी, संजना,गुड़िया कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रीति कुमारी, सुमन भारती, आध्या यादव, आयुषी कुमारी, पूनम कुमारी, ललिता, मोनी कुमारी, सुमन भट्ट, विद्या कुमारी।
सिल्वर स्टार्स : कृष्णा प्रिया, काजल मेहता, मुस्कान कुमारी, प्रभा मानसी, जूली कुमारी, पूनम कुमारी, जूही कुमारी, पूनम कुमारी (गया), संध्या कुमारी, कृतिका कांत, आर्या प्राणली, आशा, गुंजन मिनि, सुमंत, कुमारी दिया।
- बीसीए ने अंडर-25 क्रिकेट ट्रायल की तिथि में पुनः एक बार किया बदलाव ,देखे अब कब होगा ट्रायल
- जन्म प्रमाणपत्र में छेड़छाड़ के कारण बिहार अंडर-23 के तीन खिलाड़ी निलंबित
- श्यामल सिन्हा U-16: नवादा, समस्तीपुर, औरंगाबाद और अरवल की हुई जीत।
- ब्रैकिंग न्यूज़:- पटना उच्च न्यायालय ने बीसीसीआई सहित बीसीए को जारी किया नॉटिस
- BCA Inter District Cricket Angika Zone: बांका ने भागलपुर को 81रनों से हराया
- किशनगंज लीग:धर्मगंज नाईट राइडर्स ने नेहाल स्पोर्टिंग क्लब को 5 विकेट से हराया