बीसीए सचिव ने कंडीशनिंग कैंप के लिए अंडर -16 खिलाड़ियों की चयनित लिस्ट किया जारी

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव अमित कुमार ने बीसीसीआई के आगामी सत्र – 2023 -24 के मद्देनजर अंडर-16 टूर्नामेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले संभावित खिलाड़ियों के शॉर्टलिस्टेड सूची स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कैंप के लिए आज जारी कर दिया है।

सचिव अमित कुमार द्वारा जारी अंडर -16 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्टेड सूची की पत्रांक संख्या BCA/053/SO/23-24 की घोषणा करते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने बताया कि बीसीए द्वारा कराए गए घरेलू अंडर -16 बालक वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को वरीयता के आधार पर स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कैंप की सूची में शामिल किया गया है।

जैसा कि बीसीए द्वारा कराए गए घरेलू अंडर -16 बालक वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट सत्र -2022 -23 का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्कोरिंग प्रणाली अपनाई गई थी। जिसका लेखा-जोखा बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक व वरीय पुर्व क्रिकेटर सौरव चक्रवर्ती ने संग्रह कर रखा है और उसी के आधार पर चयन समिति से जुड़े सभी चयनकर्ताओं व टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक सौरव चक्रवर्ती ने कुल 55 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्टेड सूची तैयार कर सचिव अमित कुमार को सौंपा है।

जो निम्न इस प्रकार है :-

1. आशीष ब्राह्मण (बेगूसराय), 2. भास्कर नवीन शर्मा, (भागलपुर), 3. आयोन घोष, (पटना), 4. निलेश कुमार (पटना) 5. तबरेज अली (गोपालगंज), 6. सागर सक्सेना (बांका), 7. ऋषभ ठाकुर ( बांका) 8. सुमित कुमार (भोजपुर), 9. हिमांशु राज (वैशाली) 10. शुभम कुमार (पटना) 11. रॉकी कुमार, विकेटकीपर (जहानाबाद) , 12. नवीन खिरवानी (मधेपुरा), 13. आयुष राज (पटना), 14. अभिमन्यु कुमार (सिवान), 15. विमर्श कुमार (ईस्ट चंपारण), 16. शाश्वत राज, (पटना), 17. आदित्य राज (पटना), 18. मोहम्मद शाबन अशरफ (समस्तीपुर), 19. राजू कुमार (जहानाबाद), 20. अनुराग कौशल (पटना) 21. रौनक कुमार सिंह (मधुबनी) 22. कनिष्क कौशिक (अरवल), 23. इरफान अली (सिवान), 24. यतीश झा (बेगूसराय), 25. रूपेश कुमार सिंह (पटना), 26. आरव राज, (भागलपुर), 27. चेतन कुमार चाहत (समस्तीपुर), 28. रोशन कुमार (पटना), 29. रशीद अंसारी (भोजपुर), 30. अभिनव आर कुमार (मुंगेर), 31. सन्नी कुमार (कटिहार) 32. कृष शर्मा, (भागलपुर), 33. पीयूष कुमार,(पटना), 34. संकल्प रस्तोगी,(कैमूर), 35. विराज राज, विकेट कीपर,(जहानाबाद), 36. कुणाल कुमार सिंह , (गोपालगंज), 37. आयुष, विकेटकीपर, (भोजपुर), 38. शेरातुल्ला , (भागलपुर), 39. प्रियांशु राज, (दरभंगा), 40. अभिजीत सावन, (भागलपुर), 41. अभिनव कुमार (अमन), (वैशाली), 42. श्रेयस राज, (पटना), 43. तिलक रंजन, (पटना), 44. मो. शोएब, (भागलपुर), 45. फूलेशानंद गुप्ता, (खगड़िया), 46. कुणाल राज, (पटना), 47. प्रियांशु कुमार, (पटना), 48. रजनीश कुमार, (ईस्ट चंपारण), 49. सुधांशु शेखर, (भागलपुर), 50. अभिनभ, (दरभंगा), 51. आदित्य यादव, (सिवान), 52. भरत कुमार, (समस्तीपुर), 53. प्रियांशु कुमार, (पटना), 54. उज्जवल सिंह, (ईस्ट चंपारण), 55. मो. अर्सलान अंसारी, (पटना) ।

उपरोक्त चयनित खिलाड़ियों कीशॉर्ट लिस्ट सूची को बीसीए की बेवसाइट पर अपलोड करते हुए बीसीए के इंचार्ज कार्यपालक पदाधिकारी धर्मवीर पटवर्धन ने कहा कि बिहार क्रिकेट एसोसिएसन के मानद सचिव द्वारा जारी शॉर्टलिस्ट सूची में शामिल उपरोक्त सभी अंडर -16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कैंप के लिए निर्धारित स्थान और तिथि की घोषणा मौसम को ध्यान में रखते हुए अभिलंब कर दी जाएगी।
इससे संबंधित विषय की विशेष जानकारी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट www.biharcricketassociations.com पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं ।

Related posts

दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट में दो दिवसीय अंतर वि‌द्यालय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

समर लीग अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में एस के पी सिक्सर जीता

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग:करबिगहिया सीसी के रेहान खान का दोहरा शतक,