IPL

धोनी ने एक बुजुर्ग महिला प्रशंसक को देख मिलने स्टैंड में पहुँचे

Khelbihar.Com।पटना।।

आईपीएल के 15वें मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 37 रन से हरा दिया। मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमें ड्रेसिंग रूम में जा चुकी थी, तब चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अचानक वहां से उतरकर नीचे स्टैंड में आ गए। दरअसल, धोनी की एक बुजुर्ग महिला प्रशंसक उनका इंतजार कर रहीं थीं। उनके साथ एक युवती भी थी। धोनी उनके पास गए। दोनों से काफी देर तक बात की और तस्वीरें खिंचवाई।

महिला फैन के पास पीले रंग का एक पोस्टर था। जिस पर लिखा था, “मैं यहां सिर्फ धोनी की लिए आई हूं।” धोनी ने उस पोस्टर पर साइन किए। महिला के साथ आई युवती ने चेन्नई की जर्सी लेकर आई थी। इस पर भी धोनी ने ऑटोग्राफ दिए। उन्होंने दोनों के साथ सेल्फी ली और तस्वीरें खिंचवाई।

Related posts

आईपीएल 2022 का मिलेगा आज चैंपियन,क्या गुजरात जीतेगा पहला ख़िताब या राजस्थान को संजू बनाएगा दूसरी बार चैंपियन

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने बताया क्यों अंबाती रायडू ने आईपीएल से संयास लेने वाले ट्वीट को डिलीट किया

आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुँचने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान