इंडिया अंडर-19 में झारखंड के सुशांत और पंकज का हुआ चयन,देखे पूरी न्यूज़।

Khelbihar.com

रांची।। रांची के सुशांत मिश्रा और पंकज यादव U-19 भारतीय टीम में शामिल रांची के दो खिलाड़ियों सुशांत मिश्रा और पंकज यादव का चयन यूथ एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में किया गया है। आज ब्रिटेन में चयनकर्ताओं की हुई बैठक में टीम की घोषणा की गई टीम की कप्तानी ध्रुवचंद को सौंपी गई है।

एक मीडिया वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार पिछले विश्व कप में अंडर-19 भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले रांची के पंकज यादव और सुशांत मिश्रा का चयन भारतीय टीम में किया गया है। पता हो कि आगामी 3 से 15 सितंबर तक श्रीलंका में यूथ एशिया कप का आयोजन होना है।

पंकज यादव और सुशांत मिश्रा के 15 सदस्य भारतीय टीम में जगह बनाने पर रांची जिला क्रिकेट संघ व झारखंड राज्य क्रिकेट क्रिकेटसंघ के पदाधिकारियों और क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए सुशांत और पंकज के बेहतर प्रदर्शन की कामना की है। सुशांत अभी भारतीय U 19 टीम के साथ इंग्लैंड में त्रिकोणीय श्रृंखला खेल रहे हैं जबकि पंकज बैंगलोर में नेशनल क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षणरत हैं।

Related posts

JSCA रणधीर वर्मा ट्रॉफी का चैंपियन बनकर लौटी देवघर टीम का शानदार स्वागत

सुनैना वर्मा मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने वाली झारखण्ड टीम के लिए ट्रायल 3 मार्च को

देवघर प्रीमियर लीग में ग्रीन चिल्ली व ब्लैक रॉयल विजयी