अंडर-23 पुरुष क्रिकेट:- बिहार की लगातार छठी जीत,मेघालय को हराया।

Khelbihar.com

पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के तत्वावधान में चल रहे अंडर-23 मेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार के जीत का क्रम जारी है। यह बिहार की लगातार छठी जीत है। मंगलवार को खेले गए मैच में बिहार ने मेघालय को सात विकेट से हराया। बिहार का अगला मैच 15 नवंबर को सिक्किम के खिलाफ खेला जायेगा। 


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

कटक में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में बिहार ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। मेघालय ने पहले खेलते हुए 44 ओवर में सभी विकेट खोकर 146 रन बनाये। रोहित साह ने 18, कृष्णा थापा ने 4, गुरमेहर ने 9, राघव कपूर ने 5, योगेश तिवारी ने 27, आदित्य वर्मा ने 42, अनीस ने 2, आकाश चौधरी ने 18 रन बनाये। शब्बीर खान ने 17 रन देकर 3, पवन कुमार ने 44 रन देकर 2, मनमोहन कुमार ने 25 रन देकर 2, सचिन कुमार सिंह ने 34 रन देकर 2 विकेट चटकाये। 


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

जवाब में बिहार ने 30.4 ओवर में तीन विकेट पर 151 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। आशुतोष कुमार ने 19 गेंदों में दो चौकों व एक छक्का की मदद से 21, विपिन सौरभ ने 8, शकीबुल गणि ने 72 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 48, अभिषेक कुमार ने 49 गेंदों में छह चौकों व 1 छक्का की मदद से नाबाद 45, कप्तान सचिन कुमार सिंह ने 14 गेंदों में दो छक्कों की मदद से नाबाद 15 रन बनाये। मेघालय की ओर से ई मोमिन ने 17 रन देकर 1, आकाश चौधरी ने 36 रन देकर 1 और अनीस चरक ने 16 रन देकर 1 विकेट चटकाये।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related posts

अरवल जिला क्रिकेट अकादमी के द्वारा एकदिवसीय मेडिकल कैम्प का किया गया आयोजन।

पटना अंडर-16 टीम में बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के आर्यवीर व अयांश का चयन

पटना जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग एलायंस क्रिकेट क्लब एवं पायनियर क्रिकेट क्लब विजयी