रणजी ट्रॉफी:-बिहार के खिलाफ मिजोरम की ठोस शुरुआत, प्रतीक दोहरे शतक से चूके

Khelbihar.com

 पटना। प्रतीक देसाई (192 रन, 210 गेंद, 27 चौका, 1 छक्का) और तरुवर कोहली (नाबाद 88 रन, 214 गेंद, 8 चौका) की शानदार बैटिंग की बदौलत मिजोरम ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के मैच में मेजबान बिहार के खिलाफ पहले दिन दो विकेट पर 310 रन बना कर शानदार शुरुआत की है। इस मैच में बिहार की ओर से लखन राजा और शब्बीर खान ने रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया। 


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

राजधानी के मोइनुल हक स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हुए इस मुकाबले में टॉस बिहार के कप्तान आशुतोष अमन ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। मिजोरम की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज हरुएजेला को 6.3 ओवर में अभिजीत साकेत ने कीपर के हाथों कैच करवा कर पवेलियन भेजा। इस समय टीम का स्कोर 18 रन था। इसके बाद प्रतीक देसाई और तरुवर कोहली ने पैर जमा लिया। प्रतीक देसाई जहां तेज खेल रहे थे वहीं तरुवर कोहली धीरे-धीरे खेल कर विकेट को पकड़ कर रखा।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

प्रतीक देसाई ने 107 रनों में अपना शतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों ने बिहारी गेंदबाजों को परेशान कर रखा। यह जमी जोड़ी चाय के बाद टूटी जब दो रन लेने के फेर में प्रतीक देसाई अभिजीत साकेत द्वारा फेंके गए बेहतरीन थ्रो पर रन आउट हो गए। इस समय टीम का स्कोर 266 रन था। प्रतीक देसाई अपना दोहरा शतक पूरा करने से चूक गए और 192 रनों की शानदार पारी खेल कर वे आउट हुए।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इसके बाद पवन केबी ने तरुवर कोहली का पूरा साथ दिया और पहले दिन के खेल खत्म होने के समय तक मिजोरम का स्कोर 83 ओवर में दो विकेट पर 310 रन पहुंच गया। तरुवर कोहली 88 और पवन केबी 17 रन बना कर खेल रहे थे। बिहार की ओर अभिजीत साकेत ने 10 ओवर में 44 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

Related posts

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग:करबिगहिया सीसी के रेहान खान का दोहरा शतक,

पीडीसीए सुपर लीग क्रिकेट : शशीम का शतक बेकार, सीनियरों पर भारी पड़ी युवा शक्ति, जीएसी ने पेसू किया बाहर

भोजपुर जिला सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग में हिर्दयानंद का शानदार शतक,बिहिया सीए ब्लू जीता