Khelbihar.com
Muzaffarpur: मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आरडीएस कॉलेज मैदान पर खेले जा रहे कॉरपोरेट लीग में आज लीग चरण के अंतिम मैच में कैनरा बैंक ने आईपीपीबी इंडिया पोस्ट को 23 रनों से हरा दिया।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
आज सुबह टॉस आईपीपीबी इंडिया पोस्ट के कप्तान अविनाश ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन शुरुआती ओवरों में ये निर्णय गलत साबित हुआ। कैनरा बैंक ने 20 ओवर में 144 रन बनाए जिसमे कैनरा बैंक के कप्तान साजिद रसूल के धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी नाबाद 50 रन तथा सत्यम 17,संजीव 16 और प्रवीण का 12 रन शामिल है।आईपीपीबी इंडिया पोस्ट की तरफ से अर्जुन ने 3,सत्या,आशीष और अविनाश ने 1-1 विकेट लिए।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईपीपीबी इंडिया पोस्ट की टीम की धीमी शुरुआत और कैनरा बैंक के सुनील की घातक गेंदबाजी 4 विकेट का खामियाजा भुगतना पड़ा और 20 ओवर की समाप्ति पर 9 विकेट के नुकसान पर केवल 121 रन ही बना पाई जिसमे पंकज की धीमी बल्लेबाजी 37 गेंद में 22 रन और कप्तान अविनाश की असफल कोशिश 19 गेंद में 25 रन और आशीष के 15 रन शामिल हैं।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
कैनरा बैंक की ओर से शानदार गेंदबाजी कर सुनील ने 4 विकेट लिए साथ साथ 2 कैच भी पकड़े इसके अलावा विनोद ने 2 और अजित ने 1 विकेट लिए।शानदार गेंदबाजी के लिए कैनरा बैंक के सुनील को मैन ऑफ द मैच दिया गया। अब कॉरपोरेट लीग का दोनो सेमीफाइनल 23 फरवरी को खेला जाएगा।आज के अंपायर थे मुकेश कुमार और उदय चंद्रा तथा स्कोरर थे विवेक रंजन।