Khelbihar.com
Muzafferpur: मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट संघ के सत्र 2019-20 का “बी” डिवीज़न लीग मैच में आज खेले गए रोहुआ हाई स्कूल मैदान पर पिक्कू क्रिकेट एकेडमी ने ट्रमफण्ड क्रिकेट एकेडमी को 40 रनों से हरा दिया।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

सुबह टॉस पिक्कू क्रिकेट एकेडमी के कप्तान प्रशांत ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 30 ओवर में 130 रन 9 विकेट खोकर बनाई जिसमे खालिद 21, कप्तान प्रशांत 17,निखिल 22 और रितिक ने 16 रन बनाये,गेंदबाजी में ट्रमफण्ड क्रिकेट एकेडमी की ओर से अनीश ने 3,अलिंद और प्रशांत ने 2-2 और अजित ने 1 विकेट लिए।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रमफण्ड क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.1 ओवर में मात्र 90 रनों पर आउट हो गयी जिसमे अकेले सलामी बल्लेबाज अलिंद की साहसिक 45 रन थे और साकेत के 14 रन। पिक्कू क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए यूसुफ ने 3,खालिद ने 2, रितिक,अंकित और सुंदर ने 1-1 विकेट लिये।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
हरफनमौला प्रदर्शन के लिए खालिद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आज के निर्णायक की भूमिका में सचिन और हर्षवर्धन थे।कल “बी” डिवीज़न का मैच विशाल भारत क्रिकेट एकेडमी और आइडियल क्रिकेट क्लब के बीच रोहुआ हाई स्कूल मैदान में खेला जाएगा।