मुज़फ़्फ़रपुर लीग:-श्री राम को हराकर किंग नाइट सेमी फाइनल में।

Khelbihar.com

मुजफ्फरपुर: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग बी डिवीजन के अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में किंग नाइट ने श्री राम क्रिकेट क्लब को दो रनों से हराकर सेमिफाइनल मुकाबले में स्थान पक्का कर लिया।

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

रोहुआ हाई स्कूल मैदान में खेले गये मैच में टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग नाइट की टीम 21.4 ओवर में 121 रनों पर आॅल आउट हो गयी। डगन 18, आदित्य 17 और अमन ने 14 रनों का योगदान दिया। गौतम ने चार तथा तहसीन और आदित्य ने तीन तीन विकेट प्राप्त किया।

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्री राम क्रिकेट क्लब 21 वें ओवर में 119 रनों पर आॅल आउट हो गयी। अंतिम विकेट मानकड आउट हो जाने से टीम जीत से दो रन पीछे रह गयी। गौतम 26,आदित्य 21,वेद प्रकाश 12 और प्रवीण ने 13 रनों का योगदान दिया। विशाल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5.5 ओवर में 21 रन देकर छह विकेट प्राप्त किया। उसे ही मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के अम्पायर शुभम कुमार और हर्षवर्धन थे।

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related posts

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग:करबिगहिया सीसी के रेहान खान का दोहरा शतक,

पीडीसीए सुपर लीग क्रिकेट : शशीम का शतक बेकार, सीनियरों पर भारी पड़ी युवा शक्ति, जीएसी ने पेसू किया बाहर

भोजपुर जिला सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग में हिर्दयानंद का शानदार शतक,बिहिया सीए ब्लू जीता