अरवल रेड बना अरवल जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग 2019-20 का चैम्पियन।

Khelbihar.com

Arwal: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे चैलेंजर ट्रॉफी जूनियर क्रिकेट लीग में आज अरवल रेड तथा अरवल येलो के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें अरवल रेड ने अरवल येलो को 5 विकेट से हरा दिया।

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

लो स्कोरिंग मैच में अरवल येलो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया तथा पूरी टीम महज 59 रन बनाकर आउट हो गयी। जिसमें कप्तान आशीष ने 23 रनो के योगदान दिया इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं जुटा सका। अतिरिक्त के रूप में 13 रन मिले। गेंदबाजी में धीरज ने 1.5 ओवर में बिना कोई रन खर्च किये 4 सफलता हासिल की। इसके अलावा बिटू, नंदन तथा आयुष ने 2 – 2 विकेट लिए।

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

छोटे स्कोर के पीछा करने उतरी अरवल रेड ने अपने 5 विकेट खोकर 13 ओवर में जीत हासिल कर ली। जिसमे आदित्या ने सबसे अधिक ने 35 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 10 रन मिले। गेंदबाजी में रोहित कुमार ने 3, राहुल तथा शुभम ने 1 – 1 सफलता हासिल की। धीरज कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

पूरे लीग में प्रदर्शन के आधार पर अरवल येलो के कप्तान आशीष कुमार (197 रन) को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार तथा अरवल येलो के ही रोहित कुमार (10 विकेट) को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया। अरवल रेड के कप्तान नंदन शर्मा (72 रन तथा 9 विकेट) को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। आज के मैच में अंपायरिंग की भूमिका जीतू कुमार तथा सचिन विश्वकर्मा ने निभाई।

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस मौके पर स्टेट पैनल अंपायर मनीष रंजन, वीडियो एनालिस्ट अंकित कुमार, कन्वेनर राम रमैया, कुलशेखर शर्मा, अलवेला, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। सद्भावना कप जिला क्रिकेट लीग का फाइनल 15 मार्च संभावित है।

Related posts

पटना अंडर-16 टीम में बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के आर्यवीर व अयांश का चयन

पटना जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग एलायंस क्रिकेट क्लब एवं पायनियर क्रिकेट क्लब विजयी

पीडीसीए क्रिकेट लीग में जीएसी की लगातार छठी जीत