आईपीएल 2020 होगा या नही इस पर खेल मंत्री ने दिया बड़ा बयान,देखे

खेलबिहार न्यूज़

नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने गुरुवार को साफ कर दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के भविष्य पर फैसला 15 अप्रैल के बाद लिया जाएगा। मंत्रालय ने बताया कि कोरोनावायरस के कारण फैली मौजूदा स्थिति को देखने के बाद ही 15 अप्रैल के बाद नई एडवाइजरी जारी की जाएगी।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि क्रिकेट के मसलों पर फैसला बीसीसीआई को लेना होता है। इस बीमारी का असर सीधे तौर पर देश के नागिरकों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा, “15 अप्रैल के बाद सरकार स्थिति के हिसाब से नई एडवाइजरी जारी करेगी। बीसीसीआई क्रिकेट को मसलों को देखती है और यह ओलम्पिक स्पोर्ट नहीं है, लेकिन यह सिर्फ एक खेल टूर्नामेंट का सवाल नहीं बल्कि नागरिकों की सुरक्षा का सवाल है। एक टूर्नामेंट में हजारों लोग आते हैं। इसलिए यह सिर्फ खेल संघ और खिलाड़ियों की बात नहीं यह हर नागरिक की बात है।”


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन बीसीसीआई ने इसे कोरोनावायरस के कारण 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है।खेल मंत्रालय ने 12 मार्च को सूचना जारी करते हुए कहा था कि कोरोनावायरस के कारण सभी टूर्नामेंट रद्द किए जाते हैं और अगर टूर्नामेंट का आयोजन जरूरी हो तो इसे बिना दर्शकों के कराया जाए।

दिल्ली सरकार केंद्र सरकार से एक कदम आगे रही थी। उसने दिल्ली में 31 मार्च तक आईपीएल कराने पर ही पाबंदी लगा दी है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related posts

आईपीएल 2022 का मिलेगा आज चैंपियन,क्या गुजरात जीतेगा पहला ख़िताब या राजस्थान को संजू बनाएगा दूसरी बार चैंपियन

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने बताया क्यों अंबाती रायडू ने आईपीएल से संयास लेने वाले ट्वीट को डिलीट किया

आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुँचने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान