खेलबिहार.कॉम न्यूज़
पटना। आज दिनांक 2 अप्रैल 2020 को बीसीए के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार तिवारी जी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप पर अंकुश लगाने और जागरूकता फैलाकर देश को इस भयावह संक्रमण महामारी से बचाने हेतु भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा 24 मार्च 2020 को जारी अधिसूचना के तहद 21 दिनों के लिए पूरे देश में लॉक डाउन लागू कर दिया गया है।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
देश हित में लिए गए इस निर्णय का सम्मान करते हुए बीसीए अपनी एसजीएम (SGM) की बैठक जो 3 अप्रैल 2020 को होटल आरा ग्रैंड में आयोजित होनी थी। उसे पुनः तत्काल प्रभाव से स्थगित कर बीसीए के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण व सदन के सम्मानित सदस्यों की आम सहमति से 24 अप्रैल 2020 को होटल आरा ग्रैंड, ईस्ट रमना रोड आरा में कराने का निर्णय लिया गया है।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
जिसमें पूर्व से निर्धारित तय एजेंडों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर इस बैठक में सदन के सम्मानित सदस्यों के समक्ष खेल और खिलाड़ियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।जिसकी पुष्टि बीसीए के मीडिया प्रभारी कृष्णा पटेल ने बीसीए द्वारा जारी एक ईमेल पत्र संलग्न कर की है।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231