जिले के पूर्व क्रिकेटर भूखे रहने पर हुए विवश तो ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट संघ ने कि मदद।

खेलबिहार.कॉम न्यूज़

मोतिहारी: वैश्विक महामारी कोरोना से पूरा विश्व जूझ रहा हैं,जिसमें हमारा देश भारत भी शामिल हैं।ज्ञात हो कि 14 अप्रैल तक पूरे भारत मे लॉक-डाउन हैं जो शायद आगे भी बढ़ सकता हैं।
इस वैश्विक महामारी से पूरा जन-जीवन ठप हो गया हैं और कई तरह के परेशानियों से मानव जाति जूझ रहे हैं, जिसमे सबसे बड़ी समस्या आर्थिक रूप से टूट चुके लोगो के सामने उनके अपने व अपने परिवार की भूख की समस्या।


अब इस घड़ी में हम सबका परम् कर्तव्य बनता हैं कि हमारी जानकारी में कोई भी परिवार भूखा नही सोए।इस कड़ी में ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन व उससे जुड़े जितेंद्र गिरी ने जानकारी मिलते ही जिले के पूर्व तेज गेंदबाज शंभु दास व उनका परिवार(हेनरी बाजार,मोतिहारी) जो इस विपदा के चलते तंगी के चपेट में आकर भूखे रहने के लिए विवश हो गए थे के लिए तत्क्षण आर्थिक मदद व एक महीना का राशन का व्यवस्था किया हैं।

ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन अपने स्तर से मदद तो किया ही साथ ही साथ उन्हें प्रशासनिक स्तर से मदद दिलाने के लिए भी प्रयासरत हैं।
ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आहवान करता हैं कि जिला में कोई भी खिलाड़ी इस विपदा की घड़ी में उपरोक्त परिस्थिति(आर्थिक तंगी के चलते भुखमरी) से गुजर रहा हो तो वह एसोसिएशन के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकता हैं, जानकारी मिलते ही ऐसे जरूरतमंदों को एसोसिएशन अपने व प्रशासन के स्तर से मदद देने/दिलवाने के यथोचित/यथासंभव प्रयास करेगा।

नीचे दिए गए एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नाम एवम मो.न.पर संपर्क किया जा सकता हैं:-
राजु कु.सिंह(अध्यक्ष):-9431233401
अभिषेक कु.ठाकुर(उपाध्यक्ष):-8210130867
ज्ञानेश्वर गौतम(सचिव):-7004264141
प्रदीप न.शर्मा(स. सचिव):-7654804696
मनोज कनौजिया(कोषाध्यक्ष):-9801099501
प्रकाश कु. कन्हैया(चीफ मैनेजर):-8789204731
प्रीतेश रंजन(मीडिया प्रभारी):-7903690080

Related posts

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सत्यम झा का शतक

बीसीए अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में बेगूसराय ने बांका को 204 रनों से हराया

बेगूसराय जिला अंडर 19 की टीम सुपर लीग का मुकाबला खेलने के लिए भागलपुर रवाना।