क्रोनम खेल का Online Introductory course (परिचय कोर्स)सम्पन्न।क्लिक कर जाने खेल के बारे में।

क्रोनम खेल का Online Introductory course (परिचय कोर्स) सम्पन्न।

खेलबिहार. कॉम न्यूज़

पटना: क्रोनम फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आज विभिन्न राज्यों के राज्य संघ सचिव एवं टेक्निकल पदाधिकारियों के लिए Online Introductory course का आयोजन किया, जिसमे क्रोनम खेल के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी गयी।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में यूनाइटेड किंगडम के जोए फ़ॉक्सन शामिल हुए एवं क्रोनम फेडरेशन ऑफ इंडिया सहित सभी राज्य संघों के पदाधिकारियों को खेल का इतिहास, खेल से संबंधित रूल्स एंड रेगुलेशन, देश एवं राज्य में खेल को बढ़ावा देने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस ऑनलाइन कोर्स के समापन पर क्रोनम फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव गौतम सिंह के द्वारा सभी शामिल पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

क्रोनम खेल – क्रोनम एक टीम स्पोर्ट है जो एक ही खेल में फुटबॉल (सॉकर), हैंडबॉल, बास्केटबॉल और रग्बी के पहलुओं को जोड़ती है। इसका आविष्कार 2008 में कई खेलों के खिलाड़ियों को एक साथ करने के इरादे से किया गया था।
क्रोनम एक गोलाकार क्षेत्र (Circle Field) पर खेला जाता है जिसे चार भाग में विभाजित किया जाता है। क्रोनम फील्ड में चार गोल पोस्ट होते है जिसमे गोल कर अंक अर्जित किया जाता है। क्रोनम में एक टीम की ओर से 10 खिलाड़ी खेलते है। क्रोनम 20 मिनट के 3 सेटों में खेला जाता है। विदेशों में इसके विद्यालय स्तर, कॉलेज स्तर एवं पेशेवर लीग खेले जाते है। (लिंक संलग्न, खेल के प्रारूप को देखने के लिए लिंक पर जाएं)
(https://www.facebook.com/110625750506541/posts/148390160063433/)
(https://www.facebook.com/110625750506541/posts/135770807992035/)


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

भारत में क्रोनम खेल के संस्थापक श्री संजीव कुमार ने बताया कि आज के ऑनलाइन इंट्रोडक्टरी कोर्स में 21 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों क्रमशः आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, ओड़िसा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पॉन्डिचेरी, मुम्बई के पादधिकारी शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि आज सभी के सहमति से आज निर्णय लिया गया कि देश मे कोरोना संक्रमण के प्रभाव नगण्य होने एवं भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय से खेलों संबंधी आयोजन की अनुमति मिलने के उपरांत हिमाचल प्रदेश में क्रोनम फेडरेशन ऑफ इंडिया की पहली रेफरी क्लीनिक एवं छत्तीसगढ़ में प्रथम राष्ट्रीय क्रोनम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

आज इस अवसर पर मुख्य रूप से संजीव कुमार, गौतम सिंह, सुमित श्रीवास्तव, कैलाश कुमार, सरोज सारथी, सौरभ तिवारी, योगेश बघेल, वी.प्रशांत, शरण कुमार नायक, शिवा शंकर, राजीव मालिक, हिरेन जोशी, विजय पवार, राहुलदीप सिंह, अर्थ नायक, शाहनाज अहमद, प्रेरणा गोयल आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related posts

अरवल जिला क्रिकेट अकादमी के द्वारा एकदिवसीय मेडिकल कैम्प का किया गया आयोजन।

पटना अंडर-16 टीम में बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के आर्यवीर व अयांश का चयन

पटना जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग एलायंस क्रिकेट क्लब एवं पायनियर क्रिकेट क्लब विजयी