खेलबिहार न्यूज़
सीतमाढ़ी 30 जून: सीतामढ़ी क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर नीरज सिंह को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का महाप्रबंधक प्रशासन बनाये जाने पर सीतामढ़ी के क्रिकेट खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है.
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
प्रो नीरज के सीतामढ़ी पहुंचने पर सोमावर को जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव श्यमा किशोर प्रसाद के डुमरा स्थित आवास पर आयोजित एक सादे समारोह के दौरान माला पहना कर स्वागत किया गया. इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में प्रो नीरज सिंह को इतना बड़ा सम्मानित पद मिलना सीतामढ़ी के लिए गौरव की बात है.
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
क्रिकेट में इनके वर्षों के अनुभव का फायदा पूरे राज्य को मिलेगा. मौके पर सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञानप्रकाश, अध्यक्ष अखिलेश कुमार, राजीव कुमार, पंकज कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे.
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231