जिसने भी बीसीए संविधान की अवहेलना कि है किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा: संजय कुमार

खेलबिहार न्यूज़

पटना 23 अगस्त: बीसीए में जिस तरह से संविधान के नियमों का माखौल उड़ाया जा रहा है, वो न तो बीसीए के भविष्य के लिए सही है और न हीं तो बिहार क्रिकेट के हित में ये बातें बीसीए के सचिव संजय कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

श्री कुमार ने अध्यक्ष राकेश तिवारी को नसीहत देते हुए कहा अब वो अपने गले में एक तख्ती लटका कर पूरे बिहार में घूम जाए और लोगों को बताएं कि सचिव को मैंने बर्खास्त कर दिया है। आज बीसीए में लगातार बहाली की खबर आती है,  लेकिन कैसे होती है यह बहाली इसकी जानकारी कभी नहीं मिलती है।  बीसीए किसी की जागीर नहीं है, जो मन में आए करते रहेंगे।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

बीसीए के संचालन के लिए सुप्रीम कोर्ट से संपुष्ट लोढ़ा कमेटी के अनुशंसा के अनुरूप संविधान है, उसका पालन होना  चाहिये। आज जितने भी सही लोग चाहे वो सीओएम के सदस्य हों या जिला संघो के, राकेश कुमार तिवारी के साथ है ,वो सब दबाव में हैं और लगातार इस परिस्थिति से छुटकारा पाने में लगे हैं। बिहार क्रिकेट संघ में अध्यक्ष लगातार मनमानी कर रहे हैं और इसमें कुछ और लोग भी शामिल हैं , इस गैर – संवैधानिक कार्यों में लिप्त  लोगों पर समय आने पर  फल विधि सम्मत  कार्यवाही भी होगी।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि बीसीए अध्यक्ष और उनके साथ गैर संवैधानिक कार्यों में लिप्त पदाधिकारियों को ये चेतावनी दी है। जिस तरह बीसीए अध्यक्ष मेरे खिलाफ रोक गाहे – बगाहे खबरे फैला रहे हैं पहले ये तो साफ करें कि बीसीए को चंद लोगों  के साथ मिलकर अपनी जागीर समझ बैठे हैं क्या ? उनको अधिकार है एक निर्वाचित व्यक्ति को निलंबित या बर्खास्त करने की।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


अब बात करते हैं ईमेल और वेबसाइट के दुरुपयोग के आरोप पर बीसीए अध्यक्ष जानकारी के अभाव में इस तरह की बेतुकी बातें करना छोड़ दें। जिस ईमेल की बात बार बार कर रहे हैं वो सचिव को बीसीसीआई के सुपरवाईजरी कमेटी द्वारा सचिव को अधिकृत कराई गई थी और बीसीए सचिव संजय कुमार हैं दूसरी बात जिस वेबसाइट का उपयोग वो कर रहे हैं उसपर बीसीए द्वारा केस दर्ज कराया जा चुका है और उसपर रोक लगा हुआ है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

अब बात करते हैं सचिव को ये कहना की राज्य में भ्रांतियां फैला रहे हैं इसका अधिकार माननीय निलंबित अध्यक्ष को किसने दे दिया अध्यक्ष खुद निलंबित हैं और आकस्मिक बैठक करने की ज्यादा जल्दी में रहती हैं।बीसीए में मौजूद जानकार पदाधिकारी से सलाह लिया कीजिए आपने आजतक कौन सा कार्य संविधान और नियम कानून के मद्देनजर किया है और जिस सीईओ को कार्यवाही के लिए अधिकृत किया है पहले उसके नियुक्ति की सूचना तो दे दें।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

उन्होंने कहा कि बीसीए सचिव संजय कुमार के सभी कार्य संवैधानिक और लोढ़ा कमेटी के सम्मान को देखते हुए किया जा रहा है। बीसीए निलंबित अध्यक्ष राकेश तिवारी के ऊपर अविश्वास लाया का रहा है जिसके कारण उनकी मानसिक स्थिति गड़बड़ हो गया और इस तरह की बेबुनियाद बातें किए जा रहे हैं। बीसीए अध्यक्ष निलंबित हैं और उनके द्वारा बुलाया गया कोई भी बैठक अमान्य है। 


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

आगामी एस जी एम में सभी मामलों पर संविधान के अनुसार निर्णय लिया जाना है।  बीसीए अध्यक्ष के साथ साथ कॉम के सभी पदाधिकारियों को एसजीएम में आमन्त्रित किया गया है।
 लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रेमरंजन पटेल हैं इसमें कोई शक नहीं प्रेम रंजन पटेल के पास बीसीए के सदस्य होने के प्रमाण है। जिसको निलंबित अध्यक्ष झुठला नहीं सकते। बीसीए से जुड़े सभी जिले बीसीए के अभिन्न अंग है और लोढ़ा कमेटी के सभी आदेशों का पालन करना जिलों के लिए अनिवार्य है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

बीसीए अध्यक्ष निलंबन के बाद घबराए हुए हैं जिसके कारण जिलों के पदाधिकारियों को डराने – धमकाने का कार्य लगातार कर रहे हैं।जिलों के डराने से सत्य नहीं बदलने वाला बीसीए अध्यक्ष का बीसीए में कुछ ही दिन शेष है । अध्यक्ष ने बीसीए को अपनी जागीर बना कर अनगिनत असंवैधानिक कार्यों और भ्रष्टाचार का कार्य किया है जिसके कार्यवाही से बेहद डरे हुए हैं और जिलों को डराने का कार्य कर रहे हैं। बीसीए अध्यक्ष अगर सही हैं तो 30 अगस्त के एसजीएम में अपनी बेगुनाही साबित करें।

Related posts

पटना अंडर-16 टीम में बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के आर्यवीर व अयांश का चयन

पटना जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग एलायंस क्रिकेट क्लब एवं पायनियर क्रिकेट क्लब विजयी

पीडीसीए क्रिकेट लीग में जीएसी की लगातार छठी जीत