बिहार क्रिकेट संघ के जिला संघो का विवाद कब सुलझेगा?दो जिला संघ के कार्य मे रहने से खिलाड़ी परेशान?

खेलबिहार न्यूज़

पटना 7 सीतम्बर: बिहार क्रिकेट के जिले का विवाद अभी भी पूरी तरह नही सुलझा है कई जिलों में दो-दो संघ कार्य कर रही है और अपना कार्यक्रम जारी कर रही है जबकि कहने को तो बीसीए ने जिला विवाद को 25 जनवरी को ही सुलझा दिया था।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

आपको बता दे कि बीसीए जिला विवाद के लिए त्रि-सदस्य कमिटी बनाई गई थी इस कमिटी ने दोनों पक्षो को सुनकर अपना अंतिम फैसला 25 जनवरी 2020 को दिया था जो उस समय बीसीए की .इन वाली वेबसाइट पर जारी किया गया था।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

उस अंतिम फैसले की ख़बर को खेलबिहार ने भी छापा था और त्रि-सदस्य कमिटी के सिर्फ फैसले को बताया था कि आखिर त्रि-सदस्य कमिटी ने किसे किस जिले में क्रिकेट चलाने की आधिकारिक मान्यता दी है


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

लेकिन वर्तमान में अभी भी जिला संघो को लेकर आये दिन दो-दो एसोसिएशन के कार्य करने की खबरें आ रही है। ताज़ा मामला भोजपुर जिले में एक गुट द्वारा चुनाव करने पर, अरवल जिले में हाल ही में दोनों गुटों ने चुनाव करबाए, बक्सर जिले के दोनों गुटों ने जिला लीग के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि जारी कर दी है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

अब ऐसे में खिलाडियों को समझ नही आ रहा आख़िर किस गुट को सही माने जबकि एक गुट 2019 के बीसीए चुनाव पदाधिकारी द्वारा जारी वोटिंग लिस्ट में मीले अधिकार पर और कुछ त्रि सदस्य कमिटी के अंतिम निर्णय को मानकर कार्य कर रही है।

हालांकि खेलबिहार यह नही कहता है कि कौन किस जिले में सही जिला संघ है यहाँ पर बस खेलबिहार विवाद के कारण हो रहे खिलाड़ियों की समस्या और त्रि-सदस्य कमिटी के रिपोर्ट्स पर चर्चा कर रही हैं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

25 जनवरी 2020 को जारी त्रि सदस्य कमिटी के अंतिम फैसले में इन जिलों के लकेर यह फैसले आये थे जिसे खेलबिहार ने 25 जनवरी को छापा था।

1.भोजपुर जिला:- भोजपुर जिला क्रिकेट संघ में कोई में कोई विवाद नही है जिनके सदस्यों के नाम माननीय चुनाव पदाधिकारी द्वारा प्रकाशित मतदाता सूची में है वही जिला संघ के कार्यकारणी ज वैधानिक सदस्य है।

2. गया जिला:- माननीय चुनाव पदाधिकारी द्वारा प्रकाशित मतदाता सूची जो 23.9.2018 तक कि स्तिथि के अनुसार है उनको ही सही मानती है तथा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करबा कर बीसीए को सूचित करें।

3.बेगूसराय जिला:- माननीय लोकपाल के द्वारा जिले के निबटारे हेतु बीसीए के पास नही भेजा गया। तबतक जिला क्रिकेट संघ का संचाल माननीय चुनाव पदाधिकारी 2019 द्वारा प्रकाशित मतदाता सूची के सदस्य करेंगे।

4. लखीसराय जिला:- यह समिति श्री जयशंकर गुट को मान्यता देती है और आदेश देती है कि इस जिले के अन्य पदाधिकारी का नाम बीसीए को भेजे

5. बक्सर जिला:- जिला के चुनाव विधिसम्मत नही है अतः जिनका नाम माननीय चुनाव पदाधिकारी के मतदाता सूची में है वही विधि संगत कार्यकारणी है

6.मुज़फ़्फ़रपुर जिला:- श्री रवि किरण समूह ही मुज़फ़्फ़रपुर जिला के कार्यकरणी है।

7.सीतामढ़ी जिला:-यह समिति पुराने कार्यकरणी जो एक तार्थ समिति थी उसे उस जिला में बहाल करती है और 6 महीने के अंदर बीसीए को रिपोर्ट करेगी

8.मधुबनी जिला:- 2017 में जो कार्यकरणी कार्यरत थी वह विधिसम्मत है और यही कार्यकरणी जिला का संचाल करेगी।

  1. पूर्णिया जिला:- यह समिति करती है कि पूर्णिया जिला संघ का आम चुनाव श्री हरि ओम झा द्वारा हस्ताक्षरीत 2017-18 के 34 क्लोब पर 6 महीने के अंदर कर लिया जाए तब तक के लिए बीसीए द्वारा 23.3 .2017 में गठित तदर्थ समिति जिले में संचाल करेगी।
  2. 10.पक्षिम चम्पारण जिला:- श्री राम बालक यादव/ प्रभुनाथ यादव गुट इस जिले के सही कार्यकरणी है यह समिति उन्हें जिला संचाल करंगे की अनुमति देते है।
  3. 11.किशनगज जिला:- किशनगज जिला के संचाल निम्लिखित सदस्य करेंगे:- संजय कुमार जैन(अध्यक्ष),मो.तारिक इक़बाल(उपाध्यक्ष),परवेज आलम(सचिव),सुबोध कुमार यादव(संयुक्त सचिव),राशीद इक़बाल(कोषाध्यक्ष )
  4. 12.वैशाली जिला:- जिला संचाल निम्लिखित सदस्य करेंगे- मनोज शुक्ला(अध्यक्ष),रमाकांत सिंह(उपाध्यक्ष),परमेन्द्र कुमार सिंह(सचिव),प्रकाश कुमार सिंह(संयुक्त सचिव) ,धीरज कुमार(कोषाध्यक्ष)
  5. 13.कटिहार जिला:- राजीव कुमार जसवाल(अध्यक्ष),राजेश कुमार सिंह(उपाध्यक्ष),रितेश कुमार(सचिव),तौशिफ़ अख्तर(संयक्त सचिव),मो.सज्जद खान(कोषाध्यक्ष)।
  6. यह पूरी लिस्ट .इन वाली वेबसाइट पर 25 जनवरी को जारी किया गया था

अब इसके बाद एक लिस्ट आपको दिखाते है जो कहा जा रहा है कि बीसीए ने सभी मान्यता प्राप्त जिला संघ को भेजा है।

हालांकि यह लिस्ट खेलबिहार को बीसीए से प्राप्त नही हुआ है इसलिए इसकी सही होने की पुष्टि खेलबिहार नही करता है ।

खेलबिहार को फ़ोन कर कई खिलाड़ियों द्वारा पूछा जाता है कि हमारे जिला में दो एसोसिएशन है दोनों लीग रजिस्ट्रेशन या कार्य कर रही है ऐसे में हम क्या करें।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related posts

पटना अंडर-16 टीम में बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के आर्यवीर व अयांश का चयन

पटना जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग एलायंस क्रिकेट क्लब एवं पायनियर क्रिकेट क्लब विजयी

पीडीसीए क्रिकेट लीग में जीएसी की लगातार छठी जीत