बिहार भाजपा प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने खेल हस्तियों को किया सम्मानित।

खेलबिहार न्यूज़

पटना 11सितंबर: बिहार प्रदेश भाजपा कार्यालय  के कैलाशपति मिश्र सभागार में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ की प्रथम प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीडा मंच के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने की और मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता सुमित श्रीवास्तव ने किया।

 इस कार्यसमिति में प्रदेश की खेल हस्तियों संतोष तिवारी (क्रिकेट प्रोमोटर), विवेक कुमार (क्रिकेट),  वेट लिफ्टिंग से नीलेश कुमार सिंह  एवं  सॉफ्ट बॉल पुरुष एवं महिला क्रिकेट खिलाड़ी तथा थ्रो बॉल पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने खेल प्रकोष्ठ की महत्ता पर प्रकाश डाला और आने वाले विधानसभा में इसकी भूमिका के बारे में बताया।इस अवसर पर सह-संयोजक धीरेन्द्र सिन्हा, गुड्डू झा, राजेश कुमार, राकेश ओझा, अंकुर वर्मा, रविन्द्र कुमार, बीरेंद्र कुमार, प्रवक्ता वेणु गोपाल सिन्हा, राजीव रंजन यादव, नीरज शर्मा, राहुल दुबे, मिथुन दुबे, राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रभारी दीपक कुमार, श्याम कुमार पांडेय, दिलीप कुमार, समीर प्रताप सिन्हा, ऑनलाइन गेम्स के संयोजक अभिषेक सोनू, क्रिकेट आयोजन समिति के संयोजक रंजीत कुमार सिंह, कुणाल गुप्ता, रत्नेश कर्ण आदि लोग मौजूद थें।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

विशेष अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, राधा मोहन शर्मा एवं प्रदेश के पदाधिकारी एवं एवं जिला के संयोजक एवं क्षेत्रीय प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related posts

अरवल जिला क्रिकेट अकादमी के द्वारा एकदिवसीय मेडिकल कैम्प का किया गया आयोजन।

पटना जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग में लाल बहादुर शास्त्री सीसी एवं करबिगैया सीसी जीता

पटना अंडर-16 टीम में बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के आर्यवीर व अयांश का चयन