BCCIके तर्ज पर बीसीए करेगा हर वार्षिक खेल सत्र में अपने खिलाड़ियों का निबंधन:कुमार अरविंद

खेलबिहार न्यूज़

पटना 16 सितंबर: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव श्री कुमार अरविंद ने बताया कि बीसीए के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार तिवारी के आदेशानुसार बीसीसीआई के तर्ज पर अब बीसीए भी अपने संबंधित जिला संघों से चयनित विभिन्न आयु वर्गो के खिलाड़ियों को हर “वार्षिक खेल सत्र” में निबंधन करेगा।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इसके लिए बीसीए ने अपना एक “पंजीकरण पोर्टल” बनाया है और सभी जिला क्रिकेट संघ के ईमेल पर पंजीकरण पोर्टल का लॉगइन आईडी और पासवर्ड भेज दिया गया है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

जिस पर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी अपने अधिकृत व्यक्ति द्वारा 25 सितम्बर 2020 तक अपने सभी संबर्ग के खिलाड़ियों के अधिकतम 35 खिलाड़ियों को पोर्टल पर अपलोड कर दें |जिसमें अंडर- 16 एवं 19 बालक वर्ग के खिलाड़ियों की सूची दिनांक 19.09.2020 तक अपलोड कर दें।जबकि अन्य सीनियर पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों एवं महिला संवर्ग के समस्त खिलाड़ियों की सूची को 25 सितंबर 2020 तक बीसीए पंजीकरण पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस सन्दर्भ में किसी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए प्रो. सुबीर चन्द्र मिश्र, जी.एम्. क्रिकेट ऑपरेशन से संपर्क किया जा सकता है।

बीसीए के कार्यकारी सचिव श्री कुमार अरविंद ने आगे कहा कि सभी जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी इस बात का ध्यान देंगे की किसी भी एक आयु वर्ग में अधिकतम 35 खिलाड़ी को ही नामित करें।
क्योंकि इससे अधिक नामित खिलाड़ी अमान्य होंगे और बीसीए पंजीकरण पोर्टल पर सभी संबंधित जिला संघ द्वारा नामित और अपलोड किया गया खिलाड़ी ही “वार्षिक खेल सत्र – 2020 -21” के लिए बीसीए से निबंधित खिलाड़ी माना जाएगा।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

वहीं बीसीए उपाध्यक्ष श्री दिलीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष श्री आशुतोष नंदन सिंह, जिला प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित सभी बीसीए के पदाधिकारियों ने बीसीए अध्यक्ष श्री राकेश कुमार तिवारी के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि बीसीए अध्यक्ष का यह निर्णय बेहद ही सराहनीय है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


इससे निश्चित रूप से बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों की हकमारी पर अंकुश लगेगी और बाहरी पैराशूटी खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में शामिल किए जाने पर भी रोक लगेगी।बीसीए अध्यक्ष का यह निर्णय आने वाले दिनों में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।जिसकी विस्तृत जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने दी।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related posts

अरवल जिला क्रिकेट अकादमी के द्वारा एकदिवसीय मेडिकल कैम्प का किया गया आयोजन।

पटना जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग में लाल बहादुर शास्त्री सीसी एवं करबिगैया सीसी जीता

पटना अंडर-16 टीम में बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के आर्यवीर व अयांश का चयन