उत्तराखंड के अनुज रावत आईपीएल 2020 में जलवा दिखाने के लिए तैयार।

खेलबिहार न्यूज़

30 सितंबर: इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में उत्तराखंड के अनुज रावत राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। अभी तक दिल्ली की टीम से रणजी खेलने वाले अनुज का आईपीएल में यह पहला सीजन है। बल्लेबाजी में अनुज से धमाल की उम्मीद है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

रामनगर के रहने वाले अनुज रावत को आईपीएल में खेलते देखने के लिए प्रदेशवासी बेताब हैं। अनुज के कोच मोहम्मद इकरार ने कहा कि डॉमेस्टिक क्रिकेट में अनुज अपनी बल्लेबाजी से खास छाप छोड़ चुके हैं। दिल्ली टीम में अनुज की भूमिका मुख्य बल्लेबाज की रही है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

अंडर-19 एशिया कप में भी अनुज की कप्तानी में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच हिमांशु चौहान, सतीश पोखरियाल ने कहा कि अब पूरे प्रदेश की नजरें अनुज पर हैं। अनुज को अपने आप को साबित करना होगा।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

उन्होंने कहा कि अब अनुज के पास मौका है कि वह आईपीएल में भी खुद को साबित कर भारतीय टीम के लिए दावेदारी कर सके। अनुज के परिजनों के अनुसार, उन्होंने अनुज को 2012 में बेस्ट दिल्ली एकेडमी में भेजा था। यह एकेडमी भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा की है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

उन्हीं की देखरेख में दिल्ली की टीम से खेलते रहे है। परिजन कहते हैं कि बचपन में अनुज प्लास्टिक के बैट से खेलता था। उसकी लगन को देखते हुए उसे बैट दिलाया था। तब पता नहीं था कि वह कभी इतने बड़े स्तर पर खेलेगा।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related posts

आईपीएल 2022 का मिलेगा आज चैंपियन,क्या गुजरात जीतेगा पहला ख़िताब या राजस्थान को संजू बनाएगा दूसरी बार चैंपियन

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने बताया क्यों अंबाती रायडू ने आईपीएल से संयास लेने वाले ट्वीट को डिलीट किया

आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुँचने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान