खेलबिहार न्यूज़
बाँका 13 दिसंबर: स्थानीय इण्डोर स्टेडियम में बाँका जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रथम स्व ठाकुर गिरिश्वर प्रसाद सिंह मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल का भव्य समापन हुआ। खासकर स्थानीय कम उम्र के लड़के और लड़कीओं ने अपने खेल जौहर से उपस्थित लोगों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया।
आज खेले गए फाइनल मैच के रिजल्ट इस प्रकार हैं-
एकल फाइनल (लड़की) तनुष्का (विजेता,) आर्या झा (उप विजेता), लड़का अंडर 14 एकल-शिवम (विजेता) रिषभ (उप विजेता)। लड़का अंडर 17 एकल अतिदेव (विजेता)और मानव (उप विजेता), लड़का अंडर 22 एकल में अतिदेव (विजेता) और सुमन ( उप विजेता)। लड़का 22 वर्ष डवल में सुमन एवं साहिल (विजेता)तथा सौरभ एवं अतिदेव (उप विजेता)।वहीं सीनियर लड़का एकल में शिवम (विजेता) और सुमन (उप विजेता) ,जबकि सीनियर डबल्स में शिवम एवं प्रह्लाद (विजेता) और अतिदेव एवं सौरभ (उप विजेता) रहे।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
वहीं न्यायिक अधिकारीयों के प्रदर्शनी मैच के एकल वर्ग में मो सलीम सी जे एम और बजरंग चौधरी ए सी जे एम 4 संयुक्त विजेता रहे। डबल्स में जावेद अहमद खाँ ए डी जे तृतीय एवं बजरंग चौधरी ए सी जे एम 4 बनाम चन्द्र मोहन झा ए डी जे सिक्स भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए संयुक्त विजेता रहे।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मो नई मुल्लाह, चेयरमैन जिला उपभोक्ता फोरम, जावेद अहमद खाँ, चन्द्र मोहन झा, मो सलीम, अवधेश प्रसाद, बाँका जिला खेल संघ के अध्यक्ष संजय कुमार झा, सचिव शिव नारायण झा, बाँका जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह,अरविंद कुमार सिंह, आयोजक मुकेश कुमार सिंह (घोघन),कृष्ण रवि, प्रह्लाद मंडल, संजीव कुमार सिंह आदि भी उपस्थित थे। * के पी चौहान, बाँका।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231