खेलबिहार न्यूज़
आरा 14 दिसंबर : बिहार अन्तर जिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के शाहाबाद जोन आज का पहला मुकाबला बक्सर और रोहतास के बिच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बक्सर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 129 रन बनाया जिसमे बासु मित्रा ने 44 रन,यशस्वी ऋषव 25 और मुकुंद ने 23 रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए सुसंत दुबे ,प्रतिक कुमार ,कृष्णा ओझा ने दो-दो विकेट चटकाए।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
130 रनो के जबाब में उत्तरी रोहतास के बल्लेबाज राजू कुमार के शानदार 57 रन और अमरजीत कुमार के 25,मनीष कुमार के 24 रनो के मदद से लक्ष्य को 14.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गेंदबाजी करते हुए बक्सर के रतन कुमार को 2,सुमित यादव और यशस्वी ऋषव को एक-एक विकेट मिला।
शाहाबाद जोन के पहले मुकाबले के मौके पर पटना जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह ,भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव बिनीत कुमार राय तथा अन्य खेल प्रेमी उपस्तिथ थे।