बांका जिला क्रिकेट एसोसिएशन वार्षिक आम सभा की बैठक सम्पन्न।हुई कई निणर्य देखे।

खेलबिहार न्यूज़

बांका 27 दिसंबर: रविवार को इनडोर स्टेडियम बांका में बांका डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एशोसिएशन की वार्षिक आम मीटिंग अध्यक्ष श्री राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। चूंकि यह बैठक खासकर सचिव विष्णु कुमार को लेकर आहूत थी परन्तु उनके द्वारा यह आवेदन दिया गया कि अपरिहार्य घरेलू कार्य के कारण वो आज की बैठक में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं। उन्हें समय दिया जाय।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि उनकी अनुपस्थिति में उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने के पहले उन्हें उपस्थित होने का मौका दिया जाय। सो आगामी 10/01/2021 को सेम एजेंडे पर इन्डोर स्टेडियम में दिन के 12.00 से पुनः मीटिंग रखी गयी है। तबतक के लिये अध्यक्ष ने उपस्थित कोषाध्यक्ष श्री अनिल चौधरी को निर्देश दिया कि अगली बैठक में वो बैंक अकाउंट डिटेल, कम्पलीट कैश बुक व आय-व्यय से संबंधित सारे कागजात लेकर उपस्थित रहें। साथ ही तबतक के लिये संयुक्त सचिव श्री चंदन चौधरी को आगे के खेल कार्यक्रम संचालित करने के लिये अधिकृत किया गया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

आज के बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे जिलाखेल संघ के अध्यक्ष संजय झा, उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र मिश्रा, विश्वजीत सिंह, सचिव शिवनारायण झा, कोषाध्यक्ष काशीनाथ चौधरी प्रमुख बमबम यादव, दिवाकर झा, अंबर मुखर्जी, संजीव चौधरी, संजीव सिंहा, अमित सिंह, राजू झा, शेखर दत्ता व अन्य खेल संघों के अधिकारी गण साथ ही क्रिकेट से लगभग ज्यादातर सदस्य व टीम प्रतिनिधि अध्यक्ष के आदेशानुसार, द्वारा- चंदन कु. चौधरी, संयुक्त सचिव, बांका डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related posts

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग:करबिगहिया सीसी के रेहान खान का दोहरा शतक,

पीडीसीए सुपर लीग क्रिकेट : शशीम का शतक बेकार, सीनियरों पर भारी पड़ी युवा शक्ति, जीएसी ने पेसू किया बाहर

भोजपुर जिला सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग में हिर्दयानंद का शानदार शतक,बिहिया सीए ब्लू जीता