साउथ एशियन सैंबो प्रतियोगिता के लिए बिहार से 19 खिलाड़ी  बांग्लादेश के लिए रवाना

पटना : दिनांक 1 नवंबर से  4 नवंबर तक बांग्लादेश ढाका में आयोजित साउथ एशियन सैंबो  प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में बिहार से पहली बार 19 खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग में भाग ले रहे हैं।रवानगी से पूर्व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविंद्र संकरण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं बिहार की जर्सी ट्रैकसूट देकर शुभकामना सहित विदाई किया।
98 kg में आशुतोष सिंह 71 kg में उदय तिवारी 88 kg में लोकेश कुमार 71 kg में चंदन कुमार 54 kg महिला वर्ग में चांदनी कुमारी 72 kg महिला वर्ग में नेहा कुमारी 64 kg पुरुष वर्ग में आदित्य कुमार 89 kg पुरुष वर्ग में गगन सिंह 98 kg पुरुष वर्ग में नीरज कुमार 79 kg जूनियर पुरुष में मोनू यादव 58 kg जूनियर पुरुष वर्ग में आदित्य कुमार 64 kg पुरुष वर्ग में मंजिल कमल 59 kg सीनियर महिला वर्ग में सुनीता देवी 79kg सीनियर वर्ग में प्रिंस कुमार पांडे 58 kg सीनियर निखिल कुमार प्लस 98 kg सीनियर संदीप कुमार पाठक 80 kg सीनियर वर्ग में राहुल कुमार 65 kg महिला सीनियर वर्ग में विक्की कुमारी 79 kg पुरुष वर्ग में रंजन कुमार निराला यह सभी खिलाड़ी आज बांग्लादेश के लिए रवाना हुए साथ में भारतीय टीम के कोच के रूप  में बिहार से विनय कुमार सिंह भी गए हैं उक्त बात की जानकारी सैंबो एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने दी

Related posts

रविशंकर प्रसाद ने खेल संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा

बीसीए सीनियर सुपर लीग के मुकाबले के लिए बेगूसराय टीम घोषित।

बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 24 जून से लखीसराय में