धोनी के नोएडा स्थित घर में चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Khelbihar.com

नोएडा पुलिस ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर में हुई चोरी में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 104 स्थित किराये पर चढ़े धोनी के घर में अप्रैल में वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने इसके अलावा अन्य कई घरों में भी चोरी की है।

गुरुवार को तीनों आरोपी राहुल, बबलु, इकलाख को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने पूर्व कप्तान के घर से एलईडी टीवी की चोरी की थी, उस दौरान विक्रम सिंह नाम का शख्स धोनी के घर में किराये पर रह रहा था। इस चोरी को अंजाम तब दिया गया था, जब धोनी के घर में मरम्मत का कार्य चल रहा था। वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि साक्ष्यों को मिटाने के लिए आरोपियों ने एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर की चोरी भी की थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “आरोपी क्षेत्र में सामान बेचने का दिखावा कर खाली मकानों की टोह लेते थे। ये लोग उन मकानों की तलाश करते थे, जहां कोई लाईट नहीं जलती थी। घर में कोई है या नहीं यह जानने के लिए आरोपी कई बार घर की घंटी भी बजाते थे, ये लोग पूरी तरह से सुनिश्चित होने के बाद दरवाजा तोड़ घर में चोरी करते थे।”

Related posts

सी के नायडू U-23: दूसरी पारी में बिहार के आयुष का नाबाद शतक,बिहार को1 रन की बढ़त

सी के नायडू U-23: सूर्यवंशी व आयुष के अर्धशतक के वावजूद पहली पारी में बिहार 195/9

बारिश की खलल से सीके नायडू U-23 बिहार और हरियाणा का मैच ड्रॉ, बिहार मिले 3 अंक