आईपीएल-2019 की नीलामी 19 दिसंबर से,देखे किस टीम के पास कितना पैसा बाकि

Khelbihar.com

पटना:-इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी। पहली बार नीलामी की प्रक्रिया यहां होगी। खिलाड़ियों की ट्रेडिंग विंडो 14 नवंबर को बंद हो जाएगी। ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, आठों फ्रैंचाइजियों को ट्रेडिंग विंडो की जानकारी दे दी गई है।

इस साल नीलामी के लिए कुल 85 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। ये पिछले साल से 3 करोड़ रुपए ज्यादा है। नीलामी में कितने खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।

पिछले साल नीलामी के बाद दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे ज्यादा 8.2 करोड़ रुपए बचे थे। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खाते में सबसे कम 1.8 करोड़ रुपए ही बचे। इस बार फ्रैंचाइजियों को 3 करोड़ रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। पिछले साल मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम फाइनल में पहुंची थी। तब मुंबई जीता था।

किस टीम के पास नीलामी के लिए बैलेंस में कितने रुपए

टीमबैलेंस में रुपए
दिल्ली कैपिटल्स8.2 करोड़
राजस्थान रॉयल्स7.15 करोड़
कोलकाता नाइटराइडर्स6.05 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद5.3 करोड़
किंग्स इलेवन पंजाब3.7 करोड़
चेन्नई सुपरकिंग्स3.2 करोड़
मुंबई इंडियंस3.05 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1.8 करोड़

Related posts

सी के नायडू U-23: दूसरी पारी में बिहार के आयुष का नाबाद शतक,बिहार को1 रन की बढ़त

सी के नायडू U-23: सूर्यवंशी व आयुष के अर्धशतक के वावजूद पहली पारी में बिहार 195/9

बारिश की खलल से सीके नायडू U-23 बिहार और हरियाणा का मैच ड्रॉ, बिहार मिले 3 अंक