वीनू मांकड़ ट्रॉफी :-बिहार ने असम को घर मे हराया,अनुज व सूरज राठौर चमके,

Khelbihar.com

पटना। सूरज राठौर (नाबाद 54 रन, 3 विकेट) और अनुज राज (नाबाद 23 रन, चार विकेट) के हरफनमौला खेल और इन दोनों के बीच अंतिम विकेट के लिए हुए 81 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत बिहार ने वीनू मांकड़ अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में मेजबान असम को एक विकेट से हराया। 


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

टॉस असम ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। असम ने पहले बैटिंग करते हुए 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 153 रन बनाये। असम की ओर से निविर डेका ने 30, विशाल साहा ने 10, निहार डेका ने 13, नासिर ने 29, रितुराज विश्वास ने 11, अब्दुल ने 35 रन बनाये। अनुज राज ने 41 रन देकर 4, अमोद यादव ने 41 रन देकर 1, सूरज कश्यप ने 23 रन देकर 1, सूरज राठौर ने 22 रन देकर 3, परमजीत सिंह ने 15 रन देकर 1 विकेट चटकाये।  


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

जवाब में बिहार की शुरुआत खराब रही। 16 रन पर दो विकेट गिर गए। इसके बाद कुछ देर के विकेट गिरने का सिलसिला रुका और 41 रन पर तीसरा विकेट गिर गया। इसके बाद विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया और 74 रनों पर बिहार के नौ विकेट गिर गए। इसके बाद सूरज राठौर और अनुज राज ने मिल कर पारी को संभाला और 49.2 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन बना कर बिहार को महत्वपूर्ण जीत दिला दी।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

बिहार की ओर से पीयूष कुमार सिंह ने 9, अर्णव किशोर ने 6, बलजीत सिंह बिहारी ने 16, मुन्ना ने 4, आकाश राज ने 1, शशांक उपाध्याय ने 2, सूरज कश्यप ने 0, परमजीत सिंह ने 11, अमोद यादव ने 1 रन बनाये। सूरज राठौर ने 88 गेंदों में 127 मिनट बैटिंग कर चार चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 54 और अनुज राज ने 58 गेंदों में 92 मिनट बैटिंग कर एक चौका व एक छक्का की मदद से नाबाद 23 रन बनाये। असम की ओर आकाश ने 43 रन देकर 1,रितुराज ने 22 रन देकर 2, ए दास ने 24 रन देकर 2, डी दास ने 6 रन देकर 1 विकेट चटकाये। बिहार का अगला मैच 23 अक्टूबर को बिहार वनाम बडौदा से है.


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related posts

किलकारी लायंस को बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का खिताब

पटना जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग नेशनल क्रिकेट क्लब एवं मालसलामी एकादश विजयी

पटना जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग में  लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब एवं पायनियर क्रिकेट क्लब विजयी