रणजी ट्रॉफी :पुडुचेरी के खिलाफ बिहार की पहली पारी 173 रन पर सिमटी

Khelbihar.com

पटना। राजधानी के मोइनुल हक स्टेडियम में सोमवार शुरू पुडुचेरी के खिलाफ शुरू हुए रणजी ट्रॉफी के पहले दिन बिहार की टीम 173 रनों पर सिमट गई। पुडुचेरी ने अपनी पहली पारी में पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 62 रन बना लिये हैं। पहली पारी के आधार पर बिहार 111 रनों से आगे है। 

इस मैच में टॉस पुडुचेरी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पुडुचेरी के गेंदबाज सागर पी उदेशी (50 रन देकर 6 विकेट) के आगे बिहार के बल्लेबाजी एक-एक पवेलियन लौटते गए। कोई भी बल्लेबाज 30-35 रनों से बड़ी साझेदारी करने में असफल रहे और पूरी टीम 68.3 ओवर में 173 रनों पर ऑल आउट हो गई।

इंद्रजीत कुमार ने 39 गेंदों में चार चौकों की मदद से 15, कुमार निशांत ने 49 गेंदों में चार चौकों व 1 छक्का की मदद से 24, बाबुल कुमार ने 66 गेंद में चार चौकों की मदद से 22, रहमतुल्लाह ने 25 गेंद में दो चौकों की मदद से 16, शशीम राठौर ने 86 गेनद में चार चौकों की मदद से 31, विकास रंजन ने 55 गेंद में एक चौका की मदद से 10, कप्तान आशुतोष अमन ने 45 गेंद में पांच चौकों की मदद से 23, विवेक ने 23 गेंद में तीन चौका की मदद से 19, शिवम एस कुमार ने 14 गेंद में एक चौका की मदद से 8 रन बनाये।

समर कादरी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे जबकि साबिर खान बिना खाता खोले नॉट आउट रहे। पुडुचेरी की ओर से सागर पी उदेशी ने 50 रन देकर 6, असित ने 21 रन देकर 2, फबीद अहमद ने 27 रन देकर 2 विकेट चटकाये। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर विनय कुमार ने 11 ओवर गेंदबाजी की और 35 रन खर्च किये पर सफलता हाथ नहीं लगी। 

पुडुचेरी ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 21 ओवर में बिना विकेट खोए 62 रन बना लिये हैं। आनंद सुब्रमणियम 39 और एस कार्तिक 21 रन बना कर खेल रहे हैं।

Related posts

अधिकारी इलेवन की लगातार छठी जीत,पेसू को शशिम ने तूफानी पारी से जिताया।

बिहार सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट में सुपौल ने अररिया को 05 रनो से हराया।

एन स्पोट्र्स इलेवन ने जीता सुमित्रा दयाल मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब