लगातार प्रदर्शन के बाद नही हुआ सूर्यकुमार चयन,इसके लिए अलग नियम क्यो?-हरभजन सिंह

Khelbihar.com

Patna:भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के साथ हो रहे कथित भेदभाव को लेकर नाराजगी जताई है। हरभजन ने एक ट्वीट कर बीसीसीआई के चयन समिति से पूछा है कि यादव की गलती क्या है?


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

हरभजन ने लिखा, ‘‘मैं सोचता हूं कि सूर्यकुमार ने आखिर क्या गलत किया है? सिवाय अन्य खिलाड़ियों की तरह रन बनाने के जिन्हें लगातार टीम इंडिया, भारत-ए और भारत-बी के लिए खेलने का मौका मिल रहा है। अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग नियम क्यों हैं?’

पूर्व स्पिनर का मानना है कि लगातार बेहतर प्रदर्शन के बाद भी यादव को टीम इंडिया में जगह नहीं दी जा रही है। सूर्यकुमार न्यूजीलैंड जाने वाली भारतीय-ए टीम के सदस्य हैं।

Related posts

सी के नायडू U-23: दूसरी पारी में बिहार के आयुष का नाबाद शतक,बिहार को1 रन की बढ़त

सी के नायडू U-23: सूर्यवंशी व आयुष के अर्धशतक के वावजूद पहली पारी में बिहार 195/9

बारिश की खलल से सीके नायडू U-23 बिहार और हरियाणा का मैच ड्रॉ, बिहार मिले 3 अंक