Khelbihar.com
Katihar: कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में डीएस कॉलेज मैदान में आयोजित स्वर्गीय मनोज ठाकुर स्मृति केडीसीए चैलेंजर ट्रॉफी के दूसरे मैच में आज का मुकाबला कटिहार रेड बनाम कटिहार येलो के बीच खेला गया।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

मैच का टॉस येलो के कप्तान मयंक पमनानी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कल के मैच में स्विंग गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजद्वय आकाश कुमार और तनुज भगत ने इस मैच में भी रेड के लिए शानदार गेंदबाजी की और येलो की शुरुवाती विकेट जल्दी ही पवेलियन वापस भेज दिये पर चौथे विकेट के लिए कप्तान मयंक और फारुख आलम के बीच हुए 49 रनों की साझेदारी ने रेड को मैच में बनाये रखा,
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
पर फारुख और मयंक के लगातार दो ओवर में आउट होने से येलो की पारी फिर से लड़खड़ाती नजर आयी परन्तु लोअर मिडिल आर्डर में अशरफुल लल्ला और दर्शन चन्द्रा के बीच हुए 51 रनों की साझेदारी ने येलो को 44ओवर 4 गेंदों पर 189 रनों के एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। कटिहार रेड की ओर से से तनुज भगत ने 9 ओवर में 25 रन दे कर 3 विकेट, आकाश कुमार में 9 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट .
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
जबकि आदर्श प्रखर ने इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटिहार रेड की टीम की शुरुआत अच्छी रही जहां उसके सलामी बल्लेबाज असीम अख्तर एव मो. आतिफ़ ने टीम को एक सॉलिड स्टार्ट दिया परन्तु बीच के ओवरों में लगातर गिरे 3 विकेट जिसके असीम 23 रन, कप्तान खालिद शून्य और गौतम 31 रन ने रेड को दबाब में ला दिया परन्तु एक छोर से संभाल कर बल्लेबाजी कर रहे आतिफ़ ने सिंगल और डबल के सहारे पारी को आगे बढ़ाते रहे और अनुभव सेन गुप्त के साथ उनके हुए पांचवे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी ने रेड की जीत की नीव रख दी। पहले अनुभव 31 रन और फिर आतिफ़ 39 रन बना कर आउट हुए पर तब तक येलो के लिए देर हो चुकी थी। इस तरह रेड ने लगातार अपने दूसरे मैच को वीकेट से जीत कर फाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। येलो की ओर से दर्शन ने 2, मयंक ने 2 और आर्यन ने भी 2 विकेट प्राप्त किये।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आकाश और तनुज को संयुक्त रूप से उनके शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया। मैच में अंपायरिंग की भूमिका गुलाम हैदर और फ़िरोज़ रजा ने निभाई जबकि स्कोरिंग दीपक जायसवाल ने निभाई। कल का मैच कटिहार येलो और कटिहार ब्लू के बीच सुबह 9बजे से डीएस कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा।