सौराष्ट्र रणजी ट्रॉफी में पहली बार बना चैंपियन।

Khelbihar.com

मुंबई: 70 साल पहले बनी सौराष्ट्र टीम ने शुक्रवार को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता। बंगाल के साथ राजकोट में हुआ फाइनल मुकाबला ड्रॉ रहा। नियम के मुताबिक, पहली पारी में बढ़त (44 रन) के आधार पर सौराष्ट्र को जीत मिली। 


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

सौराष्ट्र ने पहली पारी में 425 और दूसरी में 4 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए, जबकि बंगाल की पूरी टीम पहली पारी में 381 रन पर ऑलआउट हो गई थी। सौराष्ट्र की ओर से अर्पित वसावदा ने पहली पारी में 106 और चेतेश्वर पुजारा ने 66 रन बनाए। वहीं, बंगाल के गेंदबाज आकाश दीप ने 4 विकेट लिए। 


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इससे पहले, मैच के पांचवें दिन की शुरुआत में बंगाल ने कल के 354 रन पर 6 विकेट के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन बंगाल ने अपने आखिरी 4 विकेट 27 रन के भीतर गंवा दिए और टीम 381 रन पर आउट हो गई। सौराष्ट्र के लिए धमेंद्र सिंह जडेजा ने 4, जबकि कप्तान जयदेव उनादकट और प्रेरक ने 2-2 विकेट हासिल किए। बंगाल को आउट करने के बाद उनादकट ने पूरे स्टेडियम का चक्कर भी लगाया। उन्होंने इस सीजन के 10 मैच में 67 विकेट लिए। 


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

सौराष्ट्र पिछले सीजन में भी फाइनल में पहुंचीं थी। लेकिन विदर्भ ने उसे हरा दिया था। इससे पहले 2012-13 और 2015-16 में वह रनर अप रही। दोनों मौकों पर मुंबई ने उसे मात दी थी। सौराष्ट्र ने पिछले 8 सीजन में 4 बार फाइनल खेला।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

1929 में बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट यानी बीसीसीआई का गठन हुआ। तब वेस्टर्न इंडिया स्टेट्स क्रिकेट एसोसिएशन बीसीसीआई का सदस्य था।1934-35 में शुरू हुई रणजी ट्रॉफी में इस टीम ने हिस्सा लिया। इसके एक साल बाद 1936-37 में इस रीजन की एक और टीम नवानगर रणजी ट्रॉफी का हिस्सा बनी।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

1946-47 से पहले यह पूरा क्षेत्र कठियावाड़ क्रिकेट एसोसिएशन के नाम से पहचाना जाता था। तब नवानगर और वेस्टर्न इंडिया स्टेट्स यह दोनों टीमें इसी क्षेत्र से खेलती थी। लेकिन 1950 में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की स्थापना हुई। इसके बाद से ही गुजरात में यह संघ संचालित हो रहा है।

Related posts

सी के नायडू U-23: दूसरी पारी में बिहार के आयुष का नाबाद शतक,बिहार को1 रन की बढ़त

सी के नायडू U-23: सूर्यवंशी व आयुष के अर्धशतक के वावजूद पहली पारी में बिहार 195/9

बारिश की खलल से सीके नायडू U-23 बिहार और हरियाणा का मैच ड्रॉ, बिहार मिले 3 अंक