आईपीएल टीमो ने खिलाड़ियों के लिए बनाया व्हाट्सअप ग्रुप,देखें

खेलबिहार.कॉम न्यूज़

नई दिल्ली` कोरोना वायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का भविष्य अधर में लटका है। ऐसी स्थिति में खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजियों से आगे की राह जानने पर निर्भर हैं और इसी कारण टीमों ने खिलाड़ियों से संपर्क बनाए रखने के लिए व्हॉट्सएप ग्रुप बनाए हैं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि खिलाड़ी स्थिति को लेकर कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं और इसी कारण प्रबंधन को लगा कि व्हॉटसग्रुप बनाना सही होगा जिसमें खिलाड़ी और अधिकारी आपस में बात कर सकेंगे।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

अधिकारी ने कहा, “खिलाड़ियों के लिए मैदान पर जाना और खेलना यही काफी मायने रखता है। आलोचक पैसे के बारे में बात कर सकते हैं, लेकिन क्रिकेटरों के लिए घरों में बैठना और यह पक्का न होना कि वह मैदान पर कब लौटेंगे यह काफी मुश्किल होता है, साथ ही यह भी कि आईपीएल इस साल होगा या नहीं। मीडिया में कई तरह की बातें चल रही हैं और इसलिए यह फैसला लिया गया कि एक व्हॉट्सएप ग्रुप बनाया जाए और उनके सभी सवालों का जवाब दिया जाए।”


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

एक और फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा कि कुछ ऐसे युवा हैं जो पहली बार आईपीएल खेल रहे हैं वह लगातार स्थिति को जानने को लेकर लालायित रहते हैं। ऐसे में ग्रुप बनाना सबसे सही है।

अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “बाहर की बातों को सुनना और आधी जानकारी हासिल करने से अच्छा है कि उन्हें सही स्थिति का पता चले। हाल ही में एक युवा खिलाड़ी ने पूछा था कि आईपीएल इस साल नहीं होगा ये रिपोर्ट सही है या नहीं। इसलिए एक ऐसा ग्रुप होना सही है कि जिसमें प्रबंधन भी है।”


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोरनावायरस के कारण इसे 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है। इस समय भारत में लॉकडाउन की स्थिति है और मौजूदा हालात को लेकर आईपीएल की संभावनाएं बहुत कम दिख रही हैं और इसलिए बीसीसीआई अब अक्टूबर-नवंबर के महीने में इसे आयोजित कराने पर सोच रही है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि बोर्ड इस पर सोच रहा है लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आईसीसी टी-20 विश्व कप स्थगित कर दिया जाए।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related posts

आईपीएल 2022 का मिलेगा आज चैंपियन,क्या गुजरात जीतेगा पहला ख़िताब या राजस्थान को संजू बनाएगा दूसरी बार चैंपियन

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने बताया क्यों अंबाती रायडू ने आईपीएल से संयास लेने वाले ट्वीट को डिलीट किया

आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुँचने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान