गौतम गंभीर ने कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री राहत कोष में अपनी दो साल की सैलरी दान कि।

खेलबिहार. कॉम न्यूज़

नई दिल्ली| पूर्व सलामी बल्लेबाज और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने कोरोनावायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री राहत कोष में अपनी दो साल की सैलरी दान की है। गंभीर ने लोगों से अपील भी की है कि वो प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करें और इस लड़ाई के खिलाफ मदद करें।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, ” लोग पूछते हैं कि आपका देश आपके लिए क्या कर सकता है? जबकि असल सवाल यह है कि आप अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं? मैं अपनी दो साल की सैलरी पीएम फंड में दान कर रहा हूं, आप भी आगे आइए।”

गंभीर पहले ही अपने क्षेत्र के विकास कार्यक्रम के लिए एक करोड़ रुपये जारी कर चुके हैं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

कोरोना वायरस से लगभग पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है और भारत देश भी इस बीमारी से जूझ रहा है। भारत में करीब 1900 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं जबकि अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

गंभीर से पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, और बॉलीवुड सितारों ने भी कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में मदद का हाथ बढ़ाते हुए दान कर चुके हैं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related posts

सी के नायडू U-23: दूसरी पारी में बिहार के आयुष का नाबाद शतक,बिहार को1 रन की बढ़त

सी के नायडू U-23: सूर्यवंशी व आयुष के अर्धशतक के वावजूद पहली पारी में बिहार 195/9

बारिश की खलल से सीके नायडू U-23 बिहार और हरियाणा का मैच ड्रॉ, बिहार मिले 3 अंक