रोहित शर्मा से छक्कों का कम्पटीशन करना चाहते थे ऋषभ पंत, देखिये रोहित ने जबरदस्त जवाब दिया देखे

मुंबई दिग्गज भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ट्रोल किया है। दरअसल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर रहे और इसी बातचीत के दौरान रोहित और बुमराह ने मिलकर पंत को ट्रोल कर दिया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

बातचीत के दौरान जसप्रीत बुमराह ने रोहित शर्मा से कहा कि ऋषभ पंत उन्हें चुनौती पेश करना चाहते हैं कि कौन ज्यादा लंबे छक्के लगा सकता है। बुमराह ने कहा कि ऋषभ पंत, रोहित शर्मा से छक्कों का कम्पटीशन लगाना चाहते हैं। इसके जवाब में रोहित शर्मा ने बड़ा ही जबरदस्त जवाब दिया। रोहित ने कहा ‘ एक साल हुआ नहीं उसको क्रिकेट खेलते हुए और छक्के का कॉम्पटीशन कर रहा है।’


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

आपको बता दें कि रोहित शर्मा और ऋषभ पंत दोनों ही खिलाड़ी अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए मशहूर हैं। दोनों ही खिलाड़ी अपने जबरदस्त छक्कों के लिए जाने जाते हैं। रोहित ने अभी तक कुल 423 छक्के जड़े हैं और ऋषभ पंत ने 47 छक्के लगाए हैं। रोहित के नाम वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक दर्ज हैं और वो एक पारी में 16 छक्के लगाने का कारनामा कर चुके हैं। वो वनडे की एक पारी में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रिकॉर्ड इयोन मोर्गन के नाम है, जिन्होंने वर्ल्ड कप 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ 17 छक्के लगाए थे।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इसके अलावा रोहित और बुमराह ने मिलकर युजवेंद्र चहल को भी ट्रोल किया। चहल ने कहा कि क्या मुंबई इंडियंस उन्हें मिस कर रही है। इसका जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कहा,”मुंबई इंडियंस अगर हार रही होती, तो हम तुम्हें मिस करते। अभी हम जीत रहे हैं, तो हम क्यों मिस करेंगे?;चहल को अभी बैंगलोर में ही बैठना चाहिए, वो ही उनके लिए सही रहेगा।”।

Related posts

सी के नायडू U-23: दूसरी पारी में बिहार के आयुष का नाबाद शतक,बिहार को1 रन की बढ़त

सी के नायडू U-23: सूर्यवंशी व आयुष के अर्धशतक के वावजूद पहली पारी में बिहार 195/9

बारिश की खलल से सीके नायडू U-23 बिहार और हरियाणा का मैच ड्रॉ, बिहार मिले 3 अंक