क्रिकेट जगत ने ऋषि कपूर के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि,

खेलबिहार न्यूज़

नई दिल्ली,क्रिकेट जगत ने ऋषि कपूर के निधन पर गहरा शोक जताया है जिनका गुरुवार सुबह 67 साल की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया। ऋषि को बुधवार रात को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर के निधन की खबर अभिनेता इरफान खान की मौत के एक दिन बाद आई। बुधवार को इरफान खान का निधन हो गया था।

ऋषि कपूर अपने पीछे पत्नी नीतू, बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा को छोड़ गए हैं।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया, “यह अवास्तविक और अविश्वस्नीय है। कल इरफान खान और आज ऋषि कपूर जी। यह बात पचा पाना मुश्किल है कि एक लीजेंड आज चला गया। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लिखा, “ऋषि जी की मौत की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। मैं उनकी फिल्में देखकर बढ़ा हुआ था और जब भी हम मिलते थे तो वो काफी अच्छे से मिलते थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। नीतू जी, रणबीर और उनके पूरे परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं।”

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, “ऋषि कपूर जी की खबर सुनकर काफी दुख हो रहा है। उनके परिवार को संवेदनाएं।”
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मदनलाल ने लिखा, “यह खबर बेहद सदमा देने वाली है। यह नहीं मान सकता कि ऋषि कपूर जी चले गए। 2020 काफी खराब रहा है।”

मौजूदा समय में भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट किया, “स्तब्ध करने वाली बात है। ऋषि कपूर जी के साथ कभी भी कोई उदास पल नहीं बिताया। हर मिनट हंसते थे। नीतूजी, रणबीर और रिद्धिमा के साथ मेरी संवेदनाएं।”

Related posts

के.एस भरत के नाबाद 116 रनो की शतकीय पारी से भारत ए टीम ने इंग्लैंड लायंस के ख़िलाफ़ मैच कराया ड्रॉ

कभी दुश्मन कभी दोस्त ,विराट को लेकर नवीन उल हक़ ने क्या कहा

बिहार के सन्नी ने तिमोर-लेस्ते इंटरनेशनल क्रिकेट लीग में शानदार प्रदर्शन से बनाई अपनी पहचान,