सम्मानित पुर्व अध्यक्षों को निचा दिखाने की कोशिश न करें संजय सिंह: मो अरसद जेन

खेलबिहार न्यूज़

पटना 5 जून: संजय सिंह ( जिला प्रतिनिधी) अपने किए कारनामे को छुपाने के लिए वर्तमान अध्यक्ष को महान और पुर्व सम्मानित अध्यक्षों को कमतर बताने का काम कर रहे हैं ये बाते सीएबी के मो.अरसद जेन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर खेलबिहार से कहा है।।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

अरसद जेन ने कहा है” इसकी असल वजह है संजय सिंह के गृह जिला जमुई मे बाहरी खिलाड़ी को जमुई का बताकर बिहार की टीम मे चयन कराने के गोरख धंधा जिस को कहीं न कहीं वर्तमान अध्यक्ष महोदय का समर्थन प्राप्त है और संजय सिंह अपने इसी कुकर्म को छुपाए रखने के लिए वर्तमान अध्यक्ष का झुठा गुणगान कर रहे हैं ।

तभी तो बिहार का जमुई एक मात्र एसा जिला है जहाँ के निबंधन विभाग (जन्म प्रमाणपत्र) का क्रिकेट के प्रति इतनी दिवांगी है की रविवार के दिन भी मोहर और हस्ताक्षर करके यश ठकराल तथा संचित सब्रवाल का प्रमाण पत्र जारी करने का काम करते हैं शायद इसमे संजय सिंह की मेहनत और वर्तमान अध्यक्ष की राज्य सरकार तथा केंद्र मे उनकी ऊंची पहुंच कारण रही हो जैसा लोग कहते हैं।

यहाँ संजय सिंह दो कारण से पुर्व अध्यक्षों श्री लालु प्रसाद तथा अबदुल बारी सिद्दीक़ी जी का अपमान और वर्तमान अध्यक्ष रकेश तिवारी जी की बड़ाई कर रहे एक तो ये की पुर्व अध्यक्ष राजद से संबंध रखते हैं और वर्तमान भाजपा से शायद संजय सिंह राजद से कोई नीजी दुश्मनी रखते हों या फिर क्रिकेट मे बाहरी खिलाड़ियों से पैसे लेकर जाली प्रमाण पत्र बनाकर बिहार से खेलानी वाले माफियाओं के साथ इनकी साँठगाँठ रहती हो।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

एक बात तो साफ है की पुर्व अध्यक्षों लालु प्रसाद तथा सिद्दीकी जी के समय पैसे लेकर दुसरे राज्यों के खिलाड़ियों का चयन करने कोई रिवाज नही था और न ही कभी ये आरोप उनपर लगे परंतु वर्तमान अध्यक्ष के नाक के निचे सब होता रहा और वो बंसी बजाते रहे।
और अगर इनको वर्तमान अध्यक्ष महोदय के कार्य इतने ही अच्छे और साफ सुथरे लगरहे हैं तो संजय सिंह मेरे इन कुछ सवालों का जवाब दे दें तो मै मानलुंगा के संजय सिंह सही हैं और इनकी बात भी:


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

नं 1
संजय सिंह जमुई क्रिकेट संघ मे किस पद पर हैं और किसते वर्षों से जमुई क्रिकेट संघ के पदाधिकारी रहे हैं।

सवाल नं 2
पिछले वर्ष जमुई जिले से कितने खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन बिहार क्रिकेट संघ ने राज्य के लिए किया और जमुई के कितने खिलाड़ी बिहार राज्य की टीम से खेले।

सवाल नं 3
पुनित मल्लिक कैसे जमुई का खिलाड़ी है उसका चयन किस आधार पर हुए इसका प्रमाण दें।

सवाल नं 4
यश ठकराल तथा संचित सब्रवाल कैसे जमुई जिले के खिलाड़ी हैं आपके आदेश से माने गये और कैसे रविवार के दिन उनके जन्म प्रमाणपत्र जारी हुए या खुद आपके कहने पर जाली जन्म प्रमाणपत्र बीसीए मे जमा किये गये थे।

सवाल नं 5
कैसे जम्मु कशमीर का एक लड़का आसिफ़ जमुई जिले का बताकर बिहार अण्डर 23 की टीम मे खेला।

इन पाँच सवालों का जवाब हो तो जरुर देकर खुद को सही साबित करें नही तो जो बिहार क्रिकेट जगत मे लोग मानते हैं की संजय सिंह जमुई जिले मे बाहरी खिलाड़ियों से पैसे लेकर चयन कराने का काम करते हैं वही सही माना जाए और साथ ही वर्तमान बीसीए अध्यक्ष का संजय सिंह के इन कामो मे संरक्षण प्राप्त है ये भी साबित हो जाएगा।

Related posts

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग:करबिगहिया सीसी के रेहान खान का दोहरा शतक,

पीडीसीए सुपर लीग क्रिकेट : शशीम का शतक बेकार, सीनियरों पर भारी पड़ी युवा शक्ति, जीएसी ने पेसू किया बाहर

भोजपुर जिला सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग में हिर्दयानंद का शानदार शतक,बिहिया सीए ब्लू जीता