पर्दे पर धोनी की भूमिका निभाने वाले कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी।

खेलबिहार

मुंबई 14 जून: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का फिल्मी पर्दे पर किरदार निभाने वाले बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। भारत को अपनी कप्तानी में टी20 और वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले धोनी की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में सुशांत ने इस विकेटकीपर का किरदार निभाया था।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घर में काम करने वाले नौकर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चला है लेकिन इस खबर ने सभी को सकते में डाल दिया।सुशांत सिंह के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ रही जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया था। इतना ही नहीं, खुद सुशांत सिंह ने भी माना था कि उन्होंने धोनी को फिल्मी पर्दे पर निभाने के लिए काफी मेहनत की थी। उन्होंने धोनी के जैसे ही बालों का स्टाइल भी रखा जब इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने करियर की शुरुआत की थी।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231



‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म के बाद कुछ लोग तो सुशांत को ही फिल्मी पर्दे का धोनी कहने लगे थे।

इसके अलावा उन्होंने ‘केदारनाथ’ और छिछोरे जैसी फिल्मोंं में काम किया था। उन्होंने टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से घर-घर में पहचान बनाई थी। करीब 9 महीने पहले उनकी फिल्म छिछोरे आई थी लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा सकी। कुछ दिन पहले उनकी मैनेजर ने भी आत्महत्या कर ली थी।

Related posts

सी के नायडू U-23: दूसरी पारी में बिहार के आयुष का नाबाद शतक,बिहार को1 रन की बढ़त

सी के नायडू U-23: सूर्यवंशी व आयुष के अर्धशतक के वावजूद पहली पारी में बिहार 195/9

बारिश की खलल से सीके नायडू U-23 बिहार और हरियाणा का मैच ड्रॉ, बिहार मिले 3 अंक